26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
सुषमा स्वराज: पीएम मोदी के अनिवासी भारतीयों से करीबी रिश्ते
Play video

सुषमा स्वराज: पीएम मोदी के अनिवासी भारतीयों से करीबी रिश्ते

अपने 4 दिन विदेशी दौरे के पहले चरण में सुषमा स्वराज कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रही थीं।
Google source verification

अस्ताना। केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा प्रधान मंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार अनिवासी भारतीयों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। इन्होने कहा कि अनिवासी भारतीयों के साथ इतना घनिष्ठ जुड़ाव पहले कभी नहीं देखा गया था। स्वराज ने कहा, “पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू से मनमोहन सिंह तक, आपने किसी भी भारतीय प्रधान मंत्री को रैलियों में अनिवासी भारतीयों को संबोधित नहीं किया होगा।”

अपने 4 दिन विदेशी दौरे के पहले चरण में सुषमा स्वराज कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रही थीं। बता दें कि सुषमा स्वराज तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं जिसमें वह किर्गीस्तान और उज्बेकिस्तान भी जाएंगी। विदेश मंत्री बनने के बाद सुषमा स्वराज की इन देशों की यह पहली यात्रा है।