25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / ताइवान: भारी बारिश से मची तबाही, चार की मौत कई घायल

ताइवान: भारी बारिश से मची तबाही, चार की मौत कई घायल

इसके साथ ही बारिश के कारण खेती क्षेत्र में भी भारी नुकसान की खबर आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 27 Aug 2018, 4:21 PM IST

taiwan facing havoc after heavy rain 4 dead till now

ताइवान: भारी बारिश से मची तबाही, चार की मौत कई घायल

ताइपे। ताइवान में इस वक्त कुदरत अपने रौद्र रूप में है। वहां हो रही भारी बारिश के कारण कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर आ रही है। इसके साथ ही बारिश के कारण खेती क्षेत्र में भी भारी नुकसान की खबर आई है।

बारिश के कारण हुए हादसों में चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट में मिल रही जानकारी के अनुसार वहां भारी बारिश के चलते हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई। यही नहीं 143 के घायल होने की भी खबर आई है। इसके बारे में अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी।

खेती में 1.8 करोड़ डॉलर का नुकसान

अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण खेती में भी भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 56.32 करोड़ ताइवानी डॉलर (1.8 करोड़ डॉलर) से अधिक का नुकसान हुआ है। एक समाचार एजेंसी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य और दक्षिणी ताइवान में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, जिसके चलते कारखानों और खेतों में काम रुक गया है। कई इलाकों में बिजली गुल है और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

हजारों घर बाढ़ की चपेट में

वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि हजारों घर बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही करीब 7,000 लोग अपने घरों को खाली कर चुके हैं, इनमें से 1,827 लोग 20 अस्थायी आश्रय शिविरों में रह रहे हैं। वहीं अग्निशमन एजेंसी के आंकड़ों की माने तो, लगभग 70,000 घरों में बिजली नहीं आ रही है।

पूर्वानुमान में तीन दिन और मूसलाधार बारिश होने के आसार

ताइवान के एक मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में तीन दिन और मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाओं के चलने की बात कही। निवासियों को बाढ़, भूस्खलन और चट्टानों के गिरने जैसी घटनाएं होने को लेकर आगाह किया किया गया है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: सरकार की सख्ती का अनोखा जवाब, रेल मंत्रालय के ऑफिसर ने मांगी 730 दिनों की पेड लीव