5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबुल: पुलिस के काफिले पर तालिबानियों का हमला, 20 की मौत, कई लापता

चार पुलिस अधिकारी हमले में घायल हुए हैं। वहीं कई अन्य घटना के बाद से लापता हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 26 Nov 2018, 3:36 PM IST

पुलिस के काफिले पर तालिबानियों का हमला, 20 की मौत

पुलिस के काफिले पर तालिबानियों का हमला, 20 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक काफिले पर तालिबान ने हमला कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में 20 पुलिसकर्मी मारे गए। एक अधिकारी ने इस हमले के बारे में मीडिया को बताया, 'आतंकवादियों ने रविवार शाम जुवेन जिले में पुलिस काफिले पर हमला किया। अभी तक इस हमले में 20 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है।'

कई पुलिसकर्मी घटना के बाद से लापता

उन्होंने आगे ये भी बताया कि चार पुलिस अधिकारी हमले में घायल हुए हैं। वहीं कई अन्य घटना के बाद से लापता हैं। पुलिस वालों के साथ-साथ कई आतंकवादी भी मारे गए हैं। इसके अलावा कई आतंकी घायल भी हुए हैं, हालांकि अभी तक इनकी संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

नए पुलिस प्रमुख की भी मौत

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त काफिले पर हमला हुआ, पुलिसकर्मी जिले के नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति के बाद जिले की ओर बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस हमले में नए पुलिस प्रमुख की भी मौत हो गई। हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबानियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस हमले के पीछे भी इसी आतंकी संगठन का हाथ है।

अमरीका समर्थित सरकार से आपत्ति है आतंकियों को

तालिबान ने खुद हमले की जिम्मेदारी ली। दरअसल तालिबानियों को काबुल में अमरीका समर्थित सरकार को अच्छा नहीं मानते। उनके मुताबिक ये सरकार पश्चिम सभ्यता की कठपुतली बन चुकी है। कई बार बुलाने के बाद भी तालिबानियों ने सरकार के साथ समझौता करने को तैयार नहीं हुए है।