ताजिकिस्तान के बयान के अनुसार,अच्छे पड़ोसी का सिद्धांत पर ताजिक अधिकारियों ने पीछे हट रहे अफगान नेशनल डिफेंस ऐंड सिक्यॉरिटी फोर्सेज को ताजिकिस्तान की सीमा में घुसने की इजाजत दे दी। गौरतलब है कि अप्रैल के मध्य में अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइेडन ने घोषणा की थी कि सितंबर माह के अंत अपने सभी सैनिकों को यहां से हटा लेगा। इसके बाद से ही तालिबान ने पूरे देश में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अफगानिस्तान के 421 जिलों और जिला केन्द्रों में से एक तिहाई पर फिलहाल तालिबान का नियंत्रण है।