6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: तालिबान के दुस्साहस को देख पश्चिमी देश हैरान, काबुल पर भी कब्जा जमाने की कोशिश

बीते कुछ दिनों के अंदर अफगानिस्तान के पांच प्रांतों की राजधानियों पर तालिबान का कब्जा हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Aug 2021, 11:20 PM IST

taliban terrorist in afghanistan

taliban terrorist in afghanistan

तेहरान। अफगानिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा करने के मामले में तालिबान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे लेकर पश्चिमी देशों के सुरक्षा विशेषज्ञ हैरत में हैं। पश्चिमी मीडिया का कहना है कि तालिबान आगे बढ़ेगा, ये अनुमान तो था, लेकिन वह इतनी तेजी से ऐसा करेगा, इसका अंदाजा बिल्कुल नहीं था। बीते कुछ दिनों के अंदर अफगानिस्तान के पांच प्रांतों की राजधानियों पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। इनमें कुंदूज जैसा बड़े शहर भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार एक और बड़े शहर गजनी पर भी तालिबान का कब्जे का डर है।

ये भी पढ़े: कनाडा जाने वालों को अभी करना होगा और इंतजार, भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन 21 सितंबर तक रहेगा जारी

देहाती इलाकों में अपने पांव को पसार रहा तालिबान

विश्लेषकों के अनुसार तालिबान देहाती इलाकों में अपने पांव को पसार रहा है। इसकी वजह यह है कि उन इलाकों में उसे समर्थन अधिक मिल रहा है। वहीं शहरों पर भी वह तेजी से कब्जा जमा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अमरीकी हवाई बमबारी के आगे तालिबान टिक नहीं पाएगा। मगर ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि इस तरह की बमबारी से कई निर्दोश लोगों की जान जा सकती है।

वहीं एक और समस्या ये भी है कि अमरीका ने तय किया है कि 31 अगस्त को उसकी और नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) की फौज की वापसी पूरी होने के बाद वह व्यापक रूप से हवाई बमबारी नहीं करेगा। वह तभी ऐसी कार्रवाई करेगा जब आतंकवादी ठिकाने की ठोस जानकारी प्राप्त होगी। ऐसे में तालिबान अफगानिस्तान में और हावी हो सकता है।

ये भी पढ़े: अफगानिस्तान: तालिबान के दुस्साहस को देख पश्चिमी देश हैरान, काबुल पर भी कब्जा जमाने की कोशिश

लाखों लोगों के लिए भयावह स्थिति बनी

विश्लेषकों के अनुसार अफगानिस्तान में अब उन लाखों लोगों के लिए भयावह स्थिति बन चुकी है, जो तालिबान का राज नहीं चाहते हैं। इन लोगों को डर है कि कही तालिबान काबुल पर भी कब्जा न कर ले। इसके बाद सख्त इस्लामी कानून यहां पर लागू हो जाएगा। पर्यवेक्षकों के अनुसार तालिबान की रणनीति काबुल पर हमला करने से पहले उसके आसपास के शहरों को अपने कब्जे में लेना है। इस तरह से काबुल को घेरने की तैयारी चल रही है।