31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में तालिबान से बचकर निकलीं एक पत्रकार ने बयां की सच्चाई, कहा-घर-घर में महिलाओं की हो रही तलाशी

पत्रकार ने बताया कि तालिबान घर-घर में तलाशी अभियान चला रहा है। हर घर से 15 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को शादी के लिए खोजा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 25 Aug 2021, 4:45 PM IST

afghanistan crisis

afghanistan crisis

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान का राज आते ही उसका क्रूर चेहरा सामने आने लगा है। यहां से बचकर निकलीं एक पत्रकार ने देश के हालात को लेकर डराने वाले तथ्य सामने रखे हैं। विदेशी पत्रकार होली मैके का कहना है कि 15 अगस्त से तालिबान के कब्जे के बाद से देश में दहशत का माहौल है।

यहां पर घर-घर में तलाशी अभियान जारी है। हर घर से 15 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को शादी के लिए खोजा जा रहा है। उनका कहना है कि वह किसी तरह से देश छोड़ने में कामयाब रहीं, मगर उनकी एक दोस्ते अभी भी यहां पर फंसी हुई है।

ये भी पढ़ें: G-7 देश 31 अगस्त तक काबुल एयरपोर्ट को खाली नहीं करेंगे, बिडेन बोले- तालिबान को सहयोग करना ही होगा

मैके का कहना है कि आखिर किस तरह अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए अवाज उठाएंगी, जबकि यहां पर आराजकता जैसे हालात बने हुए हैं। वे हाल ही में एक 14 साल की बच्ची से मिलीं जो काबुल में तालिबान से भागकर एक शरणार्थी शिवर में रह रही थी। उसका कहना था कि वह बड़े ओकर डॉक्टर बनना चाहती है। मगर देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता फराह ऐसर ने बातचीत में मैके को बताया कि हालात बेहद खराब हैं। बच्चियों को जबरदस्ती घर से उठा लिया जा रहा है। उनके माता-पिता पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे शादी को राजी हो जाएं। फराह ने कहा कि मेरी सभी दोस्त जिन्होंने देश छोड़ दिया है, वह मुझसे यहां से निकलने का आग्रह कर रही हैं। इस पर फराह का कहना है कि वह किस तरह से अपने परिवार को अकेला छोड़कर जा सकती हैं।

फराह ने बताया कि तालिबान बिल्कुल नहीं बदला है। उसका रवैया पहले की तरह बना हुआ है। खासकर महिलाओं को लेकर वह ज्यादा क्रूरता दिखा रहा है। घर-घर तलाशी अभियान जारी है और छोटी बच्चियों को शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है। एक मामले में 21 वर्षीय महिला को जबरदस्ती घर से उठा लिया और तालिबान लड़ाके से उसकी शादी करा दी गई। इसके बाद उसे कड़ी यातनाएं दी गईं।

ये भी पढ़ें: Afghanistan Crisis: तालिबान ने की सरकार बनाने की तैयारी, वित्तमंत्री-गृहमंत्री और शिक्षामंत्री नियुक्त

पत्रकार मैके ने कहा कि अमरीकी सेना के जाने के बाद महिलाओं की ऐसी दुर्दशा होगी, ये किसी ने सपने भी नहीं सोचा था। तालिबान ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया। बहुत कम महिलाएं जब घर से बाहर निकलती हैं तो वह पूरे तरह से बुर्के से ढंकी हुई होती हैं। शहर का नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे देश किसी भयंकर त्रासदी से गुजर रहा है।