काबुल। विदेशों में भारतीयों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। बड़ी खबर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से आ रही है, जहां आतंकवादियों के नापाक मंसूबे देखने को मिले हैं। दरअसल, काबुल में आतंकियों ने 3 विदेशी नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है, इनमें भारतीय भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये विदेशी नागरिक एक इंटरनेशनल फूड कंपनी में काम करते थे। गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना की पुष्टि की।