
शुरू हुआ सबसे बड़ा रेसक्यू ऑपरेशन, थाईलैंड की गुफा में फंसे मासूमों को निकालने में जुटी टीम
नई दिल्ली। पिछले पंद्रह दिन से उत्तरी थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके फ़ुटबॉल कोच को बाहर निकालने का 'मिशन' शुरू हो गया है। बचाव दल के अधिकारियों ने कहा है कि स्थानीय समयानुसार सुबह दस बजे 23 गोताखोरों का एक दल बच्चों को बाहर लाने के लिए भेजा गया है। रविवार सुबह थाईलैंड के अधिकारियों ने ये आदेश दिया कि जिन लोगों की बचाव कार्य में जरूरत नहीं है, वे सभी गुफा के प्रवेश द्वार से पीछे हट जाएं। इसके बाद गुफा के प्रवेश द्वार के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। रविवार को ही कथित तौर पर 'सबसे बड़ा रेसक्यू ऑपरेशन' शुरू हो चुका है।
बच्चों के परिजनों को दी सूचना
सबसे बड़े रेसक्यू ऑपरेशन को शुरू करने से पहले बचाव दल ने बच्चों के परिजनों को सूचनाएं दे दीं। गुफा के प्रवेश द्वार के पास एक छोटे बाज़ार जितनी भीड़ जमा थी। इनमें बहुत से लोग वो थे जो स्वेच्छा से बचाव कार्य में मदद करने के लिए चले आए थे। मीडियाकर्मियों से भी कहा गया है कि वो प्रवेश द्वार से दूर रहें। पुलिस ने शिकायत है कि भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।
बुराड़ीः एक हफ्ते बाद सामने आएगा 11 मौत का सच! अब क्राइम ब्रांच अपना रही नया तरीका
पहले से कम हुआ पानी का स्तर, कायम है चुनौती
बचाव कार्य में शामिल थाईलैंड की नेवी ने कहा है कि गुफा में पानी का स्तर पहले से काफी कम हुआ है। कई हजार लीटर पानी गुफा से बाहर खींचा जा चुका है। गुफा में बच्चों तक पहुँचने के लिए एक वैकल्पिक रास्ते की खुदाई का काम भी चल रहा है। बचावकर्मियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी बच्चों को पानी के अंदर गोताखोरी के लिए काम आने वाले उपकरणों के साथ तैराकी करवाना।
ऑपरेशन पूरा होने में लग सकते हैं 4 दिन
आपको बता दें कि गुफा में फंसे 12 बच्चों में से कोई बच्च तैरना नहीं जानता है। ऐसे में बचाव दल के पास ये बड़ी चुनौती है कि इन बच्चों गोताखोरी कैसा करवाई जाए। अधिकारियों ने बताया है कि सभी 13 लोगों को बाहर लाने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। जबकि शुरुआत में एक अनुमान के बाद ये बताया गया था कि बच्चों को बाहर निकालने में चार महीने भी लग सकते हैं।
आज फिर होगी जोरदार बारिश, इन इलाकों में रहते हैं तो अलर्ट रहें
बारिश ने बढ़ाई मुश्किल
बारिश ने बचाव दल के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। शनिवार को हुई तेज बारिश ने बचाव दल के सामने ये चुनौती खड़ी कर दी है कि गुफा में पानी का स्तर बढ़ गया तो ऑपरेशन मुश्किल में पड़ जाएगा। अधिकारियों की माने तो अब तक बच्चों की तबीयत ठीक है। अगले दो दिन बारिश की संभावना नहीं है और गुफा से काफी सारा पानी बाहर निकाला जा चुका है। ऐसे में बच्चों को बाहर निकालने की कार्यवाही शुरू करने का ये सही समय है।
ऐसी है गुफा की स्थिति
गुफा के प्रवेश द्वार से करीब 4 किलोमीटर अंदर और पहाड़ की चोटी से करीब एक किलोमीटर नीचे बच्चों का ये समूह फंसा हुआ है। जिस चैंबर में ये बच्चे बैठे हुए हैं, उसके पास पानी का बहाव बहुत ज़्यादा है। ये कितना खतरनाक है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को एक गोताखोर समन गुनन की मौत हो गई।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
8 Jul 2018, 12:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश




