27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूटान में 18 अक्टूबर को होगा तीसरा आम चुनाव, दो मुख्य पार्टियों में होगा मुकाबला

चुनाव आयोग ने 18 अक्टूबर को आम चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग की तरफ से चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Aug 19, 2018

Jigme Khesar Namgyel Wangchuck

भूटान में 18 अक्टूबर को होगा तीसरा आम चुनाव, दो मुख्य पार्टियों में होगा मुकाबला

थिंपू। भूटान के चुनाव आयोग ने 18 अक्टूबर को देश का तीसरा आम चुनाव कराने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूटान नरेश की मंजूरी के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने टेलीविजन कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव की तिथि की घोषणा की। आम चुनाव के पहले चार राजनीतिक दलों के बीच 15 सितंबर को प्राथमिक दौर का चुनाव होगा। इसके बाद आम चुनाव के लिए सिर्फ दो दलों का चयन किया जाएगा।

साल 2009 में हुआ था पहला आम चुनाव
भूटान में 100 साल की राजशाही के बाद साल 2009 में पहला आम चुनाव हुआ था। इस चुनाव में 47 सीटों के लिए कुल 3 लाख वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान खत्म होने के बाद तुरंत वोटों की गिनती शुरू कर दी गई थी। इस चुनाव में फुएन्सोम त्शोग्पा (डीपीटी) सत्ता में आयी थी। 2009 के बाद साल 2013 में दूसरी बार आम चुनाव हुए। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) 32 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई थी। अब पांच साल के बाद तीसरी बार 18 अक्टूबर को देश में चुनाव होने जा रहा है।

2013 में सत्ताधारी दल को मिली थी हार
भूटान में दूसरे संसदीय चुनाव में वहां की जनता ने पांच वर्ष के लिए पीडीपी के पक्ष में मतदान किया था। पीडीपी को 32 सीटों पर जीत मिली थी जबकि द्रुक फुएन्सोम त्शोग्पा (डीपीटी) को मात्र 15 सीटें ही मिल पाई थी। बता दें कि पहले आम चुनाव में पीडीपी को महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा था। जबकि डीपीटी को 45 सीटों पर जीत मिली थी।
5 सदस्यों को नरेश करते हैं मनोनीत
बता दें कि भूटान में भी दो सदन होते हैं। देश की नेशनल काउंसिल या उच्च सदन के 25 सीटों में से पांच सदस्यों को भूटान नरेश की तरफ से मनोनीत किया जाता है। जबकि 20 सदस्यों का चुनाव देश के 20 दजोन्गखागों या प्रशासनिक और न्यायिक जिलों से चुनकर आते हैं। सभी 20 दजोन्गखागों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी निर्दलीय होते हैं क्योंकि भूटान के कानून के मुताबिक नेशनल काउंसिल के सदस्य किसी भी राजनीतिक दल सेजुड़े हुए नहीं हो सकते।