अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने जुलाई 2016 में तख्तापलट के विफल प्रयास से संबंधों को लेकर रविवार को 18,632 सिविल सेवकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इनमें अधिकतर पुलिस और सेना के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बर्खास्तगी आपातकाल के आदेश के तहत आधिकारिक विज्ञप्ति में प्रकाशित हुई है। आपातकाल को सोमवार को हटाए जाने की संभावना है।