4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल में दो भूकंपों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 4.8 और 5.9

Earthquakes In Nepal: पिछले कुछ समय से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। देर रात नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो भूकंप आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Apr 2023, 11:38 AM IST

earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के कई मामले देखने को मिले हैं। आए दिन ही किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। अब नेपाल (Nepal) में भूकंप के दो नए मामले देखने को मिले और वो भी कुछ घंटों के अंतराल पर। देर रात नेपाल में दो बार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। दोनों भूकंप नेपाल के बाजुरा (Bajura) जिले के दाहाकोट (Dahakot) में देर रात आए।


रिक्टर स्केल पर तीव्रता

नेपाल के बाजुरा जिले के दाहाकोट में आए पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही। वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। पहला भूकंप गुरुवार लोकल समयानुसार रात 11:58 बजे आया। वहीं दूसरा भूकंप आधी रात 1:30 बजे आया। नेपाल के सुरखेत जिले के भूकंप विज्ञान केंद्र ने दोनों भूकंपों की जानकारी दी।


लोगों की उडी नींद

देर रात भूकंपों की वजह से भूकंप प्रभावित इलाके में लोगों की नींद उड़ गई और वो अपने घर से बाहर निकल आएं। जानकारी के अनुसार भूकंपों की गहराई 10 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- Twitter से कंटेंट हटाने की रिक्वेस्ट के मामले में भारत है टॉप देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर

नहीं हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार नेपाल के बाजुरा जिले के दाहाकोट में आए दोनों भूकंपों से नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही किसी की मौत भी नहीं हुई है। जान-माल का नुकसान नहीं होना भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत की बात है।

भूकंप के बढ़ रहे हैं मामले

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद रूस में बंद KFC हुआ रिप्लेस, Rostic's ने ली जगह