30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: ब्रिटिश मिलिट्री का दावा, काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत

ब्रिटिश मिलिट्री का दावा है कि भगदड़ इसलिए मची थी क्योंकि तालिबान यहां से लोगों को भगाने के लिए लगातार हवा में गोलियां चला रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Aug 2021, 4:38 PM IST

kabul airport

kabul airport

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हालात में अभी भी सुधार नहीं है। इस बीच काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में जान गंवाने के आंकड़े ब्रिटिश मिलिट्री ने दिए है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग एयरपोर्ट में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।

काबुल एयरपोर्ट पर हालात बेहद खराब

ब्रिटिश मिलिट्री की तरफ से दावा किया गया है कि भगदड़ इसलिए मची थी क्योंकि तालिबान यहां पर लगातार हवा में गोलियां चला रहा था। इससे लोगों में दहशत फैल गई। तालिबान यह गोलियां लोगों को एयरपोर्ट से हटाने के लिए कर रहा था ताकि लोग डर से एयरपोर्ट को छोड़कर घर वापस चले जाएं।

ये भी पढ़ें:काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने को अब भारत से रोज उड़ेंगीं दो फ्लाइट्स

बीते कई दिनों से ये लोग देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर ही रह रहे थे। ब्रिटिश सेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि यहां पर हालात बेहद खराब स्थिति में हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए कोशिशें जारी हैं। यहां से लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास हो रहा है।

तालिबान ने स्पेशल फोर्स को सौंपी सुरक्षा

काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़ की खबर के बाद ये पता चला है कि तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा को अपनी स्पेशल फोर्स बद्री 313 यूनिट को सौंप दी है। गौरतलब है कि काबुल एयरपोर्ट पर 15 अगस्त के बाद से ही डर और भगदड़ का माहौल बना हुआ है। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से यहां पर रह रहे लोग किसी भी तरह से निकलने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: काबुल से सुरक्षित निकाले गए 135 भारतीय दोहा के रास्ते आएंगे भारत

तालिबान ने काबुल को हर तरफ से घेरा हुआ है। ऐसे में यहां से बच निकलने के लिए सिर्फ हवाई रास्ता ही बचा है। मगर यहां पर फ्लाइट सर्विस पूरी तरह से ठप है। भारत,अमरीका और ब्रिटेन यहां से अपने लोगों को निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है। अमरीका अफगान के लोगों को भी निकाल रही है, उन्हें टेक्सास में शरण देने का प्रयास करेगी।