27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा, लगभग 170 लोगों की मौत

अफगान सुरक्षाबलों ने बताया कि पूरे देश में हुए अलग-अलग हमलों में कम से कम 170 लोगों की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 21 Oct 2018, 10:31 AM IST

Afghanistan election

अफगानिस्तान चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा, लगभग 170 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में शनिवार को हुए संसदीय चुनाव में हुई हिंसा में लगभग 170 लोगों की मौत हो गई है । अफगान सुरक्षाबलों ने बताया कि पूरे देश में हुए अलग-अलग हमलों में कम से कम 170 लोगों की मौत हो गई। अकेले अफगानिस्तान की राजधानी में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई है जबकि यहां लगभग 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान अंतिम हमला काबुल के एक मतदान केंद्र पर हुआ जहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

रूस के साथ हथियार नियंत्रण संधि से बाहर निकलेगा अमरीका, ट्रंप ने लगाई मुहर

तालिबान का दावा, 300 से अधिक हमले

हालांकि अफगानिस्तान में हुए तमाम विस्फोटों की किसी संगठन में जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये तालिबान और अलकायदा का काम है। बता दें कि तालिबान ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा था कि उसने चुनाव के विरोध में पूरे देश में 300 से अधिक हमलों को अंजाम दिया। तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान में मतदान केंद्रों और चुनाव कर्मियों पर हमले किए। एक बड़े चुनाव अधिकारी ने बताया कि हिंसा से मतदान बाधित हुआ। बता दें कि तालिबान ने शुक्रवार को बयान जारी कर मतदान का बहिष्कार करने के लिए कहा था। तालिबान ने कहा था कि उसके लड़ाके सभी प्रमुख और छोटे रास्तों को रोक देंगे। हालांकि अफगान सरकार ने मतदान के दौरान मतदाताओं और मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 54,000 सैनिकों को तैनात किया था। बता दें कि इसी सप्ताह तालिबान के हमले में अफगानिस्तान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मौत होने और कई अधिकारियों के घायल होने से चुनाव दहशत के माहौल में हुए । बीते दिनों तालिबान और अलकायदा ने अफगानिस्तान में एक के बाद एक कई हमलों को अंजाम दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, निलंबित हो सकता है सऊदी अरब के साथ हथियार सौदा

कई जगह हुई गड़बड़ी

तालिबान के हस्तक्षेप के चलते अफगानिस्तान चुनाव में कई जगह बड़ी गड़बड़ियों के संकेत भी मिलते हैं।उत्तरी कुंदुज शहर में तालिबान के हमले में तीन लोगों की मौत हुई और 39 अन्य घायल हो गए। कुंदुज शहर में हुई एक और घटना में स्वतंत्र निर्वाचन आयोग (आईईसी) के एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि सात अन्य मतदान कर्मी लापता हो गए। कई मतदान केंद्रों में तालिबान ने मतपत्र बक्सों को भी नष्ट कर दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 27 प्रांतों में मतदान केंद्रों में कम से कम 15 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने कहा है कि गड़बड़ियों के बाद भी लोगों ने इस चुनाव में खूब उत्साह दिखाया है।