23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किम जोंग उन के जूतों में ऐसा क्या है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं?

हाल ही में किम जोंग उन और मून जे-इन के बीच हुई मुलाकात। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि किम जोंग उन को चलने में परेशानी है।

2 min read
Google source verification
kim

नई दिल्ली : हाल ही में दो कट्टर दुश्मन एक साथ दिखे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात की चर्चा पूरी दुनियाभर मेें हुई। मीडिया और एक्सपर्ट की भी इस मुलाकात पर हर चीज पर नजर थी। चाहे वो तानाशाह की शारीरिक भाषा हो या फिर किम जोंग की पोशाक। इस चीज पर निगाहें थी। सबसे ज्यादा चर्चा और अध्ययन हो रहा है किम के जूतों पर।

क्या है किम के जूतों में खास ?

पहले आप को यहां ये बता दें कि अभी तक किम जोंग-उन की जो भी फोटो, वीडियो दुनिया के सामने आईं हैं वे उत्तर कोरिया की मीडिया की ओर से जारी हुई। कहा जाता है कि उत्तर कोरिया के प्रेपैगैंड सिस्टम के तहत की किम की बातें दुनिया के सामनाे आती हैं। यही कारण है कि राष्ट्रपति मून से मुलाकात और किम जोंग उन के जूतों को लेकर भी लोग जानना चाह रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरिया के एक जाने-माने समाचार पत्र ने किम जोंग-उन के जूतों पर अध्ययन के लिए सात विशेषज्ञों की टीम बनाई है।वैसे शेषज्ञ जिस बात पर सहमत हुए हैं, वो ये है कि किम जोंग उन का वजन अधिक है और उन्हें चलने में दिक्कत होती है। विशेषज्ञों ने अंदाजा लगाया है कि किम जोंग-उन की चलने की तकलीफ सामने आ गई है और कुछ एक लम्हों से ऐसा भी लगा कि उन्हें शायद सांस की भी कोई समस्या है। आप को बता दें कि वर्ष 2014 में एक रिकॉर्डिंग सामने आई थी जिसमें किम जोंग उन को चलने में आने वाली परेशानी से जूझते देखा जा सकता था। किम आमतौर पर ढीली पैंट पहनते हैं जिनसे उनके जूते कवर हो जाते हैं। कुछ लोगों का ये मानना है कि किम जोंग उन शायद ऐसी पैंट कुछ छिपाने के लिए पहनते हैं। पिछले हफ़्ते जो इस मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आईं, उनसे ये लगा कि किम के जूतों का हिल कुछ ज़्यादा ही ऊंचा है। आमतौर पर पुरुष इतने ऊंचे हिल वाले जूते नहीं पहनते हैं। कई विशेषज्ञों ने इसका मतलब ये लगाया था कि वे खुद को एक लंबे कद के नेता के तौर पर पेश करना चाहते थे। वहीं विशेषज्ञों ने उनकी बायीं कान से लेकर पास पड़ी ऐश ट्रे तक से ये अंदाज़ा लगाया कि किम सिगरेट बहुत पीते हैं। वैसे उत्तर कोरिया की सरकार अपने नागरिकों से धूम्रपान से बचने की अपील करती है।