26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस: ग्रोजनी में आत्मघाती बम विस्फोट, महिला हमलावर ने खुद को उड़ाया

महिला आत्मघाती हमलावर ने एक पुलिस स्टेशन चेकपॉइंट के पास खुद को उड़ा दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 18 Nov 2018, 8:10 AM IST

Grozny

रूस: ग्रोजनी में आत्मघाती बम विस्फोट, महिला हमलावर ने खुद को उड़ाया

मॉस्को। रूस के चेचन प्रान्त के ग्रोजनी इलाके में एक आत्मघाती बम विस्फोट की खबरें आ रही हैं। चेचन आंतरिक मंत्रालय के कार्यकारी प्रमुख अलाउद्दीनोव ने शनिवार को कहा कि एक महिला आत्मघाती हमलावर ने रूस के ग्रोजनी में एक पुलिस स्टेशन चेकपॉइंट के पास खुद को उड़ा दिया। अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद किसी पुलिस अधिकारी या नागरिक को चोट नहीं आई है।

पाकिस्तान: कराची में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, आठ घायल

ग्रोजनी में आत्मघाती धमाका

आंतरिक मंत्रालय के कार्यकारी प्रमुख अलाउदीनोव ने इस घटना की जानकारी दते हुए कहा कि महिला ने विस्फोट की घटना को स्थानीय समय के मुताबिक लगभग 4:00 बजे अंजाम दिया था। समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने बताया है कि विस्फोट के पहले अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए गन फायरिंग की। खबरों में कहा गया है कि पुलिस अधिकारी जब महिला की ओर बढ़े तो उसने एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि चेतावनी शॉट को फायर करने से पहले महिला को पहचान दस्तावेजों को पेश करने का आदेश दिया गया ।

वाइट हाउस के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक, सीएनएन रिपोर्टर जिम अकोस्टा का एंट्री पास बहाल करने का आदेश

मामले की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि वे महिला और किसी भी संभावित सहयोगी की पहचान करने और अन्य विस्फोटकों की खोजबीन के लिए महिला के शरीर की खोज कर रहे हैं।पुष्टि की गई रिपोर्टों से पता चला है कि महिला डैगेस्टन से थीं। जांचकर्ता अब हमलावर और उसके संभावित सहयोगियों की पहचान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार एजेंसी इंटरफेक्स द्वारा उद्धृत एक स्रोत के मुताबिक आत्मघाती हमलावर महिला चेचन नहीं थी। खबरों में बताया गया है कि ग्रोजनी चेकपॉइंट में आखिरी आत्मघाती बमबारी मई 2016 में हुई थी। चेचन पुलिस के मुताबिक उस घघटना के दौरान छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे।