12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Gochar: बुध की मीन राशि में हुए एंट्री, इन राशियों की खत्म होगी पैसे और करियर की टेंशन, मिलेगा प्रमोशन

Budh Gochar 7 March In Meen Effect: बुध गोचर मार्च 2024 से 6 राशि के लोगों की करियर और पैसे की टेंशन खत्म हो जाएगी। आइये जानते हैं मीन राशि में बुध राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 01, 2024

budh_gochar_7_march_in_meen.jpg

मीन राशि में बुध गोचर से खुलने वाली है 6 राशियों की किस्मत


Budh Gochar 2024 वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन राशि में बुध गोचर बृहस्पतिवार 7 मार्च 2024 को सुबह 09.40 बजे हो गया। बुध के इस राशि परिवर्तन का 6 राशि के लोगों को करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में फायदा होगा।


आपकी राशि वृषभ है तो मीन राशि में बुध का गोचर आपकी रूचि अच्छे काम की ओर बढ़ाएगी। बुध का मीन राशि में प्रवेश के प्रभाव से कुछ लोगों के लिए बच्चे के जन्म की संभावना भी बढ़ेगी। वृषभ राशि के जो लोग अस्वस्थ हैं उनके सेहत में सुधार आएगा। वृषभ राशि के कुछ लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। इस समय आप अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप क्रिएटिव आइडिया पर चर्चा कर सकते हैं। इस समय वृषभ राशि वालों को आय के नए अवसर भी मिलेंगे। इस समय वृषभ राशि वालों को हर शनिवार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Budh Rashi Parivartan: इन 6 राशियों पर भारी पड़ेगा बुध का राशि परिवर्तन, धन और स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान


मीन राशि में बुध का गोचर मिथुन राशि वालों को करियर के क्षेत्र से खुशखबरी दिला सकता है। इस समय मिथुन राशि वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। बुध गोचर से मिथुन राशि वालों को सम्मान मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ संतोषप्रद रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी। आप कुछ अच्छा लाभ भी कमा सकते हैं। हालांकि इस समय आत्मविश्वास की कमी और शारीरिक कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों को हर सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।


ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम ला सकता है। इस समय धन में वृद्धि हो सकती है, जिससे व्यापार में लाभ हो सकता है। पुराने शत्रुओं पर विजय मिलेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। हालांकि इस समय आपको शेयर बाजार में निवेश करने और दूसरों को पैसा उधार देने से बचना होगा। सिंह राशि वालों को शाम के समय काले कुत्तों को दूध-रोटी खिलाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: फेंगशुई, नमक के घरेलू वास्तु उपाय, दूर कर देंगे घर के वास्तु दोष


बुध का मीन राशि में प्रवेश तुला राशि वालों के लिए राहत लेकर आएगा। इस समय आप अपने शत्रुओं पर काबू पाएंगे, छोटी-मोटी बीमारियों से उबरेंगे और कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे। हालांकि तुला राशि वालों को इस समय कुछ शुरुआती चुनौतियां भी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन परिणाम अनुकूल ही रहेंगे। यात्राएं होने की भी संभावना है। आपको केवल अपने पिता के स्वास्थ्य और यात्रा से संबंधित खर्चों के बारे में सावधानी रखनी होगी। तुला राशि वालों को बच्चों को शिक्षा से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।


7 मार्च को हो रहा बुध राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को शुभ फल देगा। इस समय आपकी मां आपका पूरा समर्थन करेगी और आपकी खुशी की वजह भी बनेगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से आपका जुड़ाव हो सकता है, जो चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को पाने में सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा धनु राशि वालों के घरेलू जीवन में खुशी और संतोष आने की भी संभावना है। सोमवार के दिन माता को कुछ उपहार दें।

ये भी पढ़ेंःMonthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


बुध राशि परिवर्तन का कुंभ राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार मीन राशि में होने वाला बुध गोचर कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक होगा। इस समय कुंभ राशि वालों की बातचीत, भाषण में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, करीबी रिश्तेदार या सहयोगी से वित्तीय लाभ मिल सकता है। इसके अलावा यह अवधि शिक्षा संबंधी मामलों के लिए भी अच्छी रहने वाली है। करियर में आगे बढ़ने के कई शानदार अवसर मिलेंगे। शुक्रवार के दिन गायों को रोटी और गुड़ खिलाएं।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)