
बुध राशि परिवर्तन का 6 राशियों पर बड़ा असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, तर्क के कारक बुध बृहस्पतिवार 7 मार्च 2024 को सुबह 09.40 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि के लोगों को नुकसान होगा।
बुध के मीन राशि में प्रवेश से मेष राशि वालों को छोटी-छोटी असहमति या वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। इस बुध गोचर अवधि में आपको भूख कम लगेगी। कुछ छोटी यात्राओं के भी संकेत हैं। इस समय आपका खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा में भी दिक्कत आएगी। मेष राशि वालों को यात्राओं से बचने और मानसिक-शारीरिक कल्याण दोनों की देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद कर्क राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और इससे निपटने के लिए आपको साहस दिखाना होगा। इस समय यात्रा से बचें और आध्यात्मिक-धार्मिक कार्यों पर ध्यान दें। कर्क राशि वालों को वैवाहिक संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है और जीवन के सभी क्षेत्रों में देरी हो सकती है। कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकते हैं, इसलिए इस समय बचत पर ध्यान दें। इसके अलावा परिवार के सदस्यों से तर्कों और संघर्षों से बचें। रोजाना बृहस्पति के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।
कन्या राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन अच्छा नहीं है। मीन राशि में बुध का गोचर कन्या राशि वालों के को तनाव और व्यापार में नुकसान करा सकता है। इस समय कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। वित्त से संबंधित फैसलों पर गहराई से विचार कर आगे बढ़ें। कोई नया उद्यम शुरू कर रहे हैं तो ठंडे दिमाग से सोच-विचार कर आगे बढ़ें। हालांकि, जो लोग डेट पर जाने की या किसी एंटरटेनमेंट शो पर जाने की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह समय अच्छा है। कन्या राशि वालों को आसपास के बच्चों को एक छोटी सी पार्टी देना चाहिए।
बुध का मीन राशि में गोचर वृश्चिक राशि वालों को अलर्ट रहने का संकेत करता है। जब बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो वृश्चिक राशि वालों को कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। आपकी बच्चों या लव पार्टनर से बहस हो सकती है। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह अवधि औसत रहेगी। गुरुवार के दिन शिवालय जाएं और प्रार्थना करें।
मकर राशि वालों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर अच्छा नहीं है। मीन राशि में बुध का गोचर, मकर राशि वालों की परिवार और मित्रों के साथ किसी मुद्दे पर असहमति पैदा करेगा। यह बहस या विवाद का कारण भी बन सकता है। इस समय वित्तीय नुकसान हो सकता है। हालांकि मकर राशि वालों के दोस्तों की संख्या भी बढ़ा सकता है। इस समय तनाव और बेचैनी होगी। आप नकारात्मक विचारों के बारे में अधिक सोच सकते हैं। बुधवार के दिन बुध बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।
ये भी पढ़ेंःDaily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर छोटे-मोटे विवादों में आपको फंसा सकता है। इसका कारण भाषा बन सकती है। इसलिए बातचीत में अच्छे शब्दों का चयन करें। आपकी बोली, भाषा समाज में आपके सम्मान को भी प्रभावित कर सकती है। लोगों के साथ बॉन्ड बनाने से आप डर सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए अपने आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि मीन राशि में बुध गोचर से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए विष्णुषस्त्रनाम का पाठ करें।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Updated on:
01 Mar 2024 06:19 pm
Published on:
01 Mar 2024 06:18 pm
