29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budhaditya Rajyog (Dec.2022)- बुधादित्य राजयोग का निर्माण, इन राशि वालों को देगा विशेष लाभ

- ज्योतिष अनुसार सूर्य और बुध का योग बुधादित्य योग का निर्माण करता है। जो इस बार धनु राशि में बन रहा है।- धनु राशि का बुधादित्य राजयोग इन्हें देगा पैसा और प्रतिष्ठा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Nov 2022, 1:43 PM IST

bhudhaditya_yog.jpg

Budhaditya Rajyog: चंद दिनों बाद 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरु होने जा रहा है। इसी महीने देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में सूर्य व बुध का गोचर होने जा रहा है। जिसके कारण धनु राशि में बनने वाला एक विशेष योग कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ देने जा रहा है।

दरअसल ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के पश्चात अपनी राशि में परिवर्तन करता है। जिससे कभी शुभ तो कभी अशुभ योगों का भी निर्माण होता है।

पंडित शर्मा के अनुसार साल 2022 के आखिरी माह दिसंबर में धनु राशि में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। जिसके तहत 3 दिसंबर को जहां बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह भी धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके फलस्वरूप धनु राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।

इस बुधादित्य राजयोग का सभी राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। सभी 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिन्हें इस समयावधि में जमकर लाभ होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिन्हें इस दौरान जमकर लाभ होगा।

मेष राशि : Effects of Budhaditya Raja Yoga on Aries
ये राजयोग मेष राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। मेष राशि में यह योग गोचर कुंडली के नवम भाव यानि भाग्य भाव में बनेगा। जिसके चलते आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बिजनेस में भी इस दौरान आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

Must Read- ये हैं शिव कृपा के संकेत

कुंभ राशि : Effects of Budhaditya Raja Yoga on Aquarius
कुंभ राशि वालों के लिए भी बुधादित्य राजयोग काफी लाभकारी साबित होने की उम्मीद है। कुंभ राशि के 11वें भाव यानि आय व लाभ भाव में यह योग बनने जा रहा है। इस समयावधि में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ौतरी होने की संभावना है। वहीं इस दौरान सूर्य के प्रभाव से पुराने निवेश में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त इस दौरान स्टॉक मार्केट, लाॅटरी से भी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

मीन राशि : Effects of Budhaditya Raja Yoga on Pisces
बुधादित्य राजयोग मीन राशि वालों के लिए कॅरियर और व्यापार के मामले में काफी लाभकारी साबित होने की आशा है। मीन राशि की गोचर कुंडली में बुधादित्य योग दशम भाव यानि कर्म व पिता के भाव में बनने जा रहा है। जिसके चलते इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। वहीं इस समय कार्यस्थल पर अपको नई जिम्मेदारियां मिलने की भी संभावना है।