
Budhaditya Rajyoga 2025: बुधादित्य राजयोग 2025
Surya Budh Yuti : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी राशि में बुध और सूर्य एक साथ होते हैं तो अत्यंत शुभ बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyoga 2025) बनाते हैं। अभी सूर्य मेष राशि में मौजूद हैं और 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इधर 7 मई को मेष राशि में बुध भी आ जाएंगे और बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। यह राजयोग 14 मई को सूर्य गोचर से पहले तक बनेगा।
इस समय तक कई राशि के लोगों को धन, बुद्धि और सफलता प्रदान करेगा। यह व्यक्तियों के संवाद कौशल, निर्णय क्षमता को भी बढ़ाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इसका 6 राशि के लोगों को को विशेष लाभ मिलने वाला है। इससे इन राशियों को अवसर प्रदान कर प्रगति की राह को हमवार करेंगे। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ..
मेष राशि के लोग अपनी दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं पर मेष राशि के पहले घर यानी व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा। यहीं बुध आदित्य का संयोजन यानी बुधादित्य योग बनने से मेष राशि वालों के आत्मविश्वास, साहसिकता और स्पष्टता में वृद्धि होगी।
इस योग के प्रभाव से पेशेवर जीवन में इनिशिएट करने और कड़े फैसले लेने से आप नहीं झिझकेंगे और इसके प्रभाव से उच्च पद मिल सकता है। इसके प्रभाव से रचनात्मकता बढ़ेगी, बौद्धिक गतिविधियां बढ़ेंगी। नया व्यवसाय शुरू करने या करियर में बदलाव का यह अच्छा समय है। इस समय खुद के डेवलपमेंट के लिए यह अच्छा समय है।
बुधादित्य योग कन्या राशि के पांचवें घर यानी रचनात्मकता, शित्रा और रोमांस के घर में बनेगा। इस समय कन्या राशि वालों को अपनी हॉबी और रचनात्मकता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
साथ ही मनपसंद शैक्षिक संभावनाओं को हासिल करना का प्रयास करना चाहिए। इस समय आपके शैक्षिक गतिविधियों को मान्यता मिल सकती है। कला और फिल्म उद्योग में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय उन्नतिप्रद है। इस समय इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।
बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से कन्या राशि वालों में स्नेह और भावुकता बढ़ सकती है। बुधादित्य राजयोग 2025 परिवार के छोटे सदस्यों या बच्चों के साथ संबंधों को मजबूत करने में मददगार होगा।
ये भी पढ़ेंः
सिंह राशि के दूसरे भाव में बुधादित्य राजयोग 2025 बनेगा, जो वित्त, परिवार और संवाद कौशल को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, संवाद क्षमता मजबूत होगी। इससे निगोशिएशन, अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने और पब्लिक पर प्रभाव डालने में सफल होंगे।
इस समय निवेश और व्यापार से आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस समय नाराज लोगों से आप अपने संबंध सुधारने में सफल होंगे। नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होगा। हालांकि बातचीत में शब्दों के चयन में सावधान रहें।
बुधादित्य राजयोग मकर राशि के चौथे भाव यानी घर, संपत्ति के भाव में बनेगा। यह राजयोग मकर राशि वालों के लिए अनुकूल समय बना रहा है। इस समय अचल संपत्ति में निवेश, संपत्ति लेनदेन और नवीकरण में अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। यह योग परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनाकर घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा।
इस समय पार्टनर और करीबी आपका समर्थन करते नजर आएंगे और आपके करियर आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी मददगार बनेंगे।
कुंभ राशि के तीसरे घर में बुध और सूर्य की युति हो रही है, यह घर नेटवर्किंग, संचार और छोटी यात्रा का है। इस कारण अगले 7 दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ सकती है, जबकि सूर्य दूसरों से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा। शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ काम, सामाजिक नेटवर्क और व्यावसायिक बातचीत में आपको सफलता मिलेगी।
इस समय करियर के सिलसिले में महत्वपूर्ण यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। इस समय किसी नई स्किल को सीखने के लिए आपका झुकाव बढ़ेगा। इस समय आपकी कल्पनाशीलता बढ़ेगी।
7 मई को मीन राशि के दूसरे घर में बुधादित्य राजयोग 2025 बनेगा। यह घर संचार और धन की स्थिति को प्रभावित करता है। इस समय मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है, साथ ही अपने परिवार के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का मौका भी मिलेगा।
इस समय मीन राशि वालों का फैमिली से बॉन्ड मजबूत होगा। इस समय आप अपने विचार और आइडिया को ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। वित्तीय निगोशिएशन में इस समय आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप अपनी कंपनी का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं तो यह अच्छा समय है।
Updated on:
06 May 2025 07:11 pm
Published on:
06 May 2025 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
