30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुला राशि में पांच मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन छह राशियों को कर देगा मालामाल

मई का पांचवां दिन बेहद खास है। इस दिन ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण घटनाएं हो रहीं हैं। इस दिन वैशाख पूर्णिमा है, जिसे बुध पूर्णिमा के भी नाम से जाना जाता है तो इसी दिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगने वाला (Lunar Eclipse effect on Zodiac Sign 2023 ) है। यहां जानिए इस दिन का क्या फल होने वाला है और सूतक मान्य होगा या नहीं। साथ ही चंद्र ग्रहण 2023 का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 1 May 2023, 2:14 PM IST

chandra_grahan_2023.jpg

chandra grahan 2023

खास है चंद्रग्रहणः साल 2023 का यह चंद्र ग्रहण बेहद खास है, पहले सूर्य ग्रहण के महज 15 दिन बाद लग रहे इस चंद्र ग्रहण के दिन ही शुक्रवार पांच मई को वैशाख पूर्णिमा और बुध पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इसलिए यह चंद्र ग्रहण खास हो गया है।

उपच्छाया चंद्र ग्रहणः हल्द्वानी के श्रीमहादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड के प्राचार्य और ज्योतिषी डॉ. नवीन चन्द्र जोशी के अनुसार पांच मई शुक्रवार 2023 को लग रहा चंद्र ग्रहण उपच्छाया चन्द्र ग्रहण है । ज्योतिष शास्त्र में उपच्छाया चन्द्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। उपच्छाया ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं होता है, वैसे भी यह भारत में दृष्ट नहीं है, इन दोनों कारणों से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।


डॉ. नवीन चन्द्र जोशी के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8.45 बजे से स्पर्श होगा (लगेगा) जबकि रात्रि 1.05 बजे इसका मोक्ष होगा। यह तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा, जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Lunar Eclipse 2023: पहला चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा, पांच मई को यहां से देख सकेंगे खगोलीय घटना

इन राशियों के लिए शुभ है ग्रहणः डॉ. जोशी के अनुसार उपच्छाया चन्द्र ग्रहण तुला राशि में लगेगा, जिससे यह मिथुन, तुला, कुंभ और कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से शुभ फल कारक रहेगा।

इन राशियों के जीवन में आएगी मुश्किलः डॉ. जोशी के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष, तुला, कुंभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इससे इन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

ग्रहण बुलाएगी आपदा
साल 2023 में चार बार ग्रहण लगेगा, इसके चलते इस साल संसार में कई आपदाएं आ सकती हैं। भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटना देखने को मिल सकती हैं। किसी बड़े अपराधी के भारत आने के भी संकेत हैं। हालांकि जन हानि की आशंका कम है।


राजनीति और फिल्म के क्षेत्र से दुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, बीमारियों में कमी आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव होगा, देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन, हड़ताल की आशंका है।


साल का दूसरा ग्रहण (second grahan 2023)
साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस साल का दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। इसके बाद एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण इस साल और लगेगा।