31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lunar Eclipse 2023: चंद्र ग्रहण पांच मई को, इसलिए नहीं मान्य होगा सूतक काल

Lunar Eclipse 2023: ग्रहण महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो ज्योतिष की नजर में भी महत्वपूर्ण है। इसे भारतीय जनमानस अशुभ मानता है। ग्रहण की अवधि में लोग घरों में रहते हैं और पूजा पाठ करते हैं। साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023) 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला है। लेकिन सूर्य ग्रहण की तरह ही साल का पहला चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा, इससे लोग दुविधा में हैं कि चंद्रग्रहण 2023 का सूतक काल भारत में मान्य है या नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 4 May 2023, 12:00 PM IST

lunar_eclipse_2023.jpg

lunar eclipse 2023

साल का पहला चंद्रग्रहणः साल के पहले सूर्य ग्रहण (20 अप्रैल) के 15 दिनों बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार पांच मई को लगेगा(आज से एक महीने बाद)। लेकिन पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही पहला चंद्रग्रहण भी जो उपच्छाया चंद्रग्रहण है भारत में दिखाई नहीं देगा। यह दूसरे महाद्वीपों और प्रशांत महासागर आदि से देखा जा सकेगा।


सूतक काल (chandra grahan sutak kal): साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 रात 8.45 बजे लगेगा और यह देर रात 1.00 बजे खत्म होगा। इस तरह चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस समय को अशुभ माना जाता है और इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं पर घरों में पूजा पाठ किया जाता है। इसको छोड़कर दूसरे शुभ कार्य ग्रहण और सूतक काल के समय में वर्जित माने गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Venus Transit 2023: शुक्र राशि परिवर्तन से मिलेगा भाग्य का साथ, जातक करेंगे सुख समृद्धि की आगवानी


भारत में नहीं मान्य सूतक कालः खाने पीने को भी निषिद्ध किया गया है, ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि महीने भर के भीतर दो चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ना तय है।

किन जगहों पर दिखेगा
साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिणी पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप, प्रशांत महासागर से देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंः Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, तीन राशियों के सम्मान को पहुंचाएगा ठेस
ये भी पढ़ेंः सूर्य ग्रहण के बाद इन दो राज्यों में आ सकता है भूकंप, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

प्राकृतिक आपदा की आशंका (chandra grahan effect)

साल में चार ग्रहण के कारण इस साल संसार में कई आपदाएं आ सकती हैं। भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटना देखने को मिल सकती है। किसी बड़े अपराधी के भारत आने के भी संकेत हैं। हालांकि जन हानि की आशंका कम है।

राजनीति और फिल्म के क्षेत्र से दुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, बीमारियों में कमी आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव होगा, देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन, हड़ताल की आशंका है।