
जून में ये ग्रह करने वाले हैं हलचल
मेष राशि: पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शुक्र गोचर के बाद मेष राशि से द्वितीय भाव में शुक्र का भ्रमण होगा, यह इस राशि के लिए बेहद शुभ कारक रहेगा। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: राशि स्वामी का वृषभ राशि में प्रवेश बेहद शुभ फलदायक है। इसके प्रभाव से मन शांत रहेगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और सेहत में भी सुधार होगा।
मिथुन राशि: शुक्र का मिथुन के बारहवें भाव में प्रवेश हो रहा है, यह मिथुन राशि के जातक के लिए ठीक नहीं है। इसके चलते मन अशांत रहेगा, संतान को लेकर चिंता रहेगी। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी।
कर्क राशि: आय भाव के स्वामी शुक्र का पराक्रम भाव में प्रवेश बेहद शुभ फलकारी है। इसके प्रभाव से अचानक धन प्राप्त होगा, मित्रों परिजनों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र बढ़िया बना रहेगा।
सिंह राशि: शुक्र का प्रवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस अवधि में सिंह राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज बढ़िया रहेगा।
कन्या राशि: शुक्र का भाग्य स्थान में प्रवेश बेहद शानदार है। भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज बढ़िया रहेगा।
तुला राशि: शुक्र का अष्टम भाव में प्रवेश सेहत को कमजोर कर सकता है। मानसिक रूप से परेशानी बढ़ेगी, संबंधों में तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक राशि: पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश बेहद शानदार है। संबंधों के आधार पर लाभ मिलेगा, धन की आवक हो सकती है। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि: शुक्र का छठें भाव में प्रवेश कमजोर है, सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आय में बाधाएं उत्पन्न होंगी, प्रेम संबंधों से बचें।
मकर राशि: शुक्र का पंचम भाव में प्रवेश शुभ साबित होगा, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। नए राशि परिवर्तन से मन प्रसन्न रहेगा, संतान और शासन से जुड़े काम आसानी से होंगे।
कुंभ राशि: शुक्र का कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में प्रवेश कमजोर रहेगा, सुख में कमी आ सकती है। माता और सेहत का ध्यान रखें, शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश से दूर रहें।
मीन राशि: शुक्र का तृतीय भाव में प्रवेश शुभ होगा, सुख में वृद्धि होगी। इस दिन कामकाज बढ़िया रहेगा, मित्रों और परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा।
Updated on:
5 Apr 2023, 9:07 AM IST
Published on:
4 Apr 2023, 6:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.