3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

सभी लोग चाहते है कि उनके घर में सुख और शांति बनी रहे। इसलिए कई लोग रोजाना भगवान की पूजा करते है और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धी की कामनाएं करती है। ज्योत‌िष शास्‍त्र के अनुसार, कुछ काम करने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2020, 6:01 PM IST

Thursday

Thursday

नई दिल्ली। सभी लोग चाहते है कि उनके घर में सुख और शांति बनी रहे। इसलिए कई लोग रोजाना भगवान की पूजा करते है और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धी की कामनाएं करती है। ज्योत‌िष शास्‍त्र के अनुसार, कुछ काम करने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता है। अक्सर देखा जाता है कि घर के सभी लोग काम करते है फिर भी बरकत नहीं होती है। वैसे तो हर दिन का अलग महत्व है। गुरुवार को तो धर्म का दिन मानते हैं। गुरु को लेकर एक भी मान्यता है कि यह दूसरे ग्रहों के मुकाबले ज्यादा भारी होती है। इसलिए इस दिन कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए।

धन का कारक ग्रह है गुरु
ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसके लिए आप गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ सुथरा वस्त्र धारण करने के बाद घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें और साथ ही सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा मान जाता हैं की इस तरह से पूजा करने से घर में आई आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं जो आपके घर में खुशहाली लाती हैं।

यह भी पढ़े :— Karva Chauth 2020 : करवा चौथ के दिन महिलाएं क्यों करती हैं चंद्रमा की पूजा

लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज
गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है। नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।


यह भी पढ़े :— भावुक और सरल स्वभाव की होती हैं इस राशि की लड़कियां, कभी नहीं देती प्यार में धोखा


– प‌िता, गुरू और साधु-संत बृहस्पत‌ि का प्रतिनिधि करते हैं। कभी भी इनका अपमान न करें।

– इस दिन ख‌िचड़ी न तो घर में बनाएं और न खाएं।

– महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है।

– इस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

– इस दिन पुरुषों को दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है और जीवन में बाधाएं आती हैं।

– इस दिन महिला और पुरुषों को बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे बृहस्पतिवार कमजोर हो जाता है और उन्नति में बाधाएं आती हैं।

– इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। गुरुवार का दिन पति और संतान का कारक होता है। इस दिन सिर धोने से बृहस्पति की स्थिति कमजोर हो जाती है।