30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिट्टी की ये चीजें दूर कर देंगी कंगाली, माता लक्ष्मी की होगी कृपा

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि आप खूब मेहनत करते हैं, फिर भी पर्याप्त कमाई नहीं होती। कुछ आमदनी कर लिए तो कुछ ऐसी स्थिति बन जाती है कि वो खर्च ही हो जाते हैं यानी पैसे जेब में टिकते ही नहीं। यानी हमेशा आर्थिक स्थिति संकटपूर्ण ही रहती है, जानें वास्तु शास्त्र और भारतीय ज्योतिष में इसका क्या समाधान बताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 22 Jun 2023, 7:27 PM IST

earthenware clay pottery

मिट्टी के बर्तनों से घर में आती है शुभता

Astrology: हिंदू धर्म मानने वाले धरती को मां का दर्जा देते हैं और भारतीय ज्योतिष में धरती को ऊर्जा, शक्ति, शुभ-लाभ और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए बुजुर्ग बताते हैं कि मनुष्य को अपने आस-पास मिट्टी जरूर रखनी चाहिए। इनकी मान्यता है कि मिट्टी की खास चीजें घर लाने पर सुख, समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुल जाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है आइये जानते हैं कि घर में खुशहाली लाने मिट्टी की खास चीजों के बारे में...

दीया
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का दीया रखना और पूजा घर में उसमें दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इससे देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे वे पूजा करने वालों पर विशेष कृपा करते हैं।

मिट्टी की मूर्ति
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार घर में पूजा पाठ के लिए भगवान की मिट्टी की मूर्ति (Clay Statue) ही अच्छी होती है। वास्तु शास्त्र में भी इसे अच्छा बताया गया है। मिट्टी की मूर्ति से घर का वातावरण शुद्ध और सुखमय रहता है।

ये भी पढ़ेंः इन राशि वालों में होती है दैवीय शक्ति, सिक्स्थ सेंस से जान लेते हैं मन की बात

मिट्टी के बर्तन
पंच महाभूतों में से एक है, शरीर के निर्माण में इसकी अहम भूमिका होती है। इसका घर में होना बेहद शुभ है। आजकल मिट्टी के बर्तन घर में संभालकर रखना बहुत आसान भी नहीं है। लेकिन कई ऐसे बर्तन हैं जिसे मिट्टी का घर में रखा जा सकता है। इसके अलावा चिड़ियों को पानी डालने के लिए मिट्टी का बर्तन (Clay Pots) घर में रख सकते हैं, इससे शनि देव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा घर में फ्रिज की जगह पानी के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर में शोभा की वस्तुएं भी मिट्टी की हो सकती हैं, इससे घर में मिट्टी का अंश मौजूद रहेगा।

मिट्टी का गमला
आजकल बाजार में तरह-तरह के गमले दिखाई पड़ते हैं। ये गमले देखने में भी अलग-अलग तरह के होते हैं और अलग-अलग तरह की चीजों से बने होते हैं, जैसे कुछ प्लास्टिक के तो कुछ चीनी-मिट्टी के। लेकिन, घर में मिट्टी के गमले रखना अत्यधिक शुभ होता है। मिट्टी के गमले पर्यावरण के भी अनुकूल हैं और तमाम जीवों के जीवन के लिए जरूरी हैं। ऐसा शुभ काम करने वाले व्यक्ति पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।