Guru Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों की तरह इसके वक्री, मार्गी, उदय या अस्त होने का सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। ज्ञान, वैभव और मंगल कार्यों के कारक ग्रह बृहस्पति 01 मई 2024 से वृषभ राशि में विराजमान हैं और आने वाले साल यानी कि वर्ष 2025 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। इससे पहले वृषभ राशि में गुरु वक्री होकर तीन राशियों को सकारात्मक फल देंगे। इससे इन राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को गुरु की वक्री अवस्था शुभ परिणाम देगी ।