28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल से चार राशि वालों का होगा मंगल, पद प्रतिष्ठा, इंक्रीमेंट प्रमोशन, आय बढ़ने के बनेंगे योग

Mangal Gochar 2024: अगले महीने बड़ा ग्रह गोचर होने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। 23 अप्रैल से मीन राशि में मंगल गोचर का चार राशियों के लोगों को बंपर लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी लोग (increment promotion income increase by mangal rashi parivartan)..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 29 Mar 2024, 1:40 PM IST

mangal_gochar_april_2024_in_meen.jpg

23 अप्रैल से ग्रहों के सेनापति चार राशि वालों का करेंगे मंगल


पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल को 45 दिन बाद मंगलवार के दिन मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के मीन राशि में गोचर से लोग अधिक संवेदनशील और दयालु हो सकते हैं। वहीं इस समय ग्रहों की स्थिति के कारण चार राशियों के लोगों को बंपर लाभ होगा। आइये जानते हैं मंगल राशि परिवर्तन का किस पर क्या असर पड़ेगा।


मंगल गोचर अप्रैल 2024 वृषभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएगा। वृषभ राशि वालों को इस समय अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है, इंक्रीमेंट आदि मिल सकता है। इस समय वृष राशि वालों को पुरस्कार, प्रमोशन भी मिल सकता है। वृषभ राशि के व्यापारियों को भी लाभ होगा। समाज में वृष राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा, लेकिन बच्चों के साथ संघर्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। मीन राशि में मंगल गोचर से कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं या किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय रीयल एस्टेट में निवेश को लेकर भी अच्छा है। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: 31 मार्च को फिर शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों के लोगों पर होगी धन वर्षा


23 अप्रैल को मीन राशि में हो रहा मंगल गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस समय मिथुन राशि वालों को पिता के साथ-साथ, सरकार और नौकरी में बॉस का समर्थन मिलेगा। मंगल गोचर विशेष रूप से सरकारी नौकरी वाले लोगों या सरकार से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इस समय मिथुन राशि वाले खुद को बहुत ज्यादा काम करता पाएंगे। मंगल गोचर के दौरान मिथुन राशि वाले नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा। हालांकि माता और बच्चों से बहस हो सकती है। इस समय रोज रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें, लाभ मिलेगा।


तुला राशि वालों के लिए, मंगल का मीन राशि में गोचर सकारात्मकता लाएगा। मंगल गोचर अप्रैल 2024 तुला राशि वालों को कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पहचान, इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। यह अवधि आपको यात्रा कराएगी। इस समय खर्च भी बढ़ सकते है। शनिवार के दिन बुजुर्गों और गरीबों को खाना खिलाना, वृद्धाश्रम में सेवा आपको राहत दिलाएगा।

ये भी पढ़ेंः Kharmas 2024: भूलकर भी न करें खरमास में ये काम, वर्ना झेलना पड़ता है भयंकर नुकसान


23 अप्रैल 2024 को हो रहा मंगल राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए लाभदायक है। इस समय मकर राशि वालों की सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान बनेगी। करिश्माई व्यक्तित्व और बातचीत की अच्छी शैली के कारण आप सबसे अलग नजर आएंगे। इस समय छोटी यात्राएं कर सकते हैं या किसी आध्यात्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। कुछ नया सीखने में भी अपना ध्यान लगा सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। इसके अलावा मकर राशि वालों के आर्थिक मामले हल हो सकते हैं। सामाजिक समूह से लाभ मिल सकता है। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं, लाभ होगा।