Hindi News / Astrology and Spirituality / 2 अप्रैल की रात तक मिथुन समेत 3 राशि वाले रखें संयम वर्ना बीवी हो सकती है नाराज, जानें मंगल किन 7 राशि को देंगे आशीर्वाद
2 अप्रैल की रात तक मिथुन समेत 3 राशि वाले रखें संयम वर्ना बीवी हो सकती है नाराज, जानें मंगल किन 7 राशि को देंगे आशीर्वाद
Mangal Margi Love Horoscope: बीते दिनों मिथुन राशि में मंगल ग्रह ने चाल बदली है और 3 अप्रैल तक इसी अवस्था में भ्रमण करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो इसका लोगों के पारिवारिक जीवन और करियर पर बड़ा असर पड़ेगा। मिथुन समेत 3 राशि वालों को विशेष सतर्क रहना होगा तो आइये जानते हैं मिथुन राशि में मार्गी मंगल क्या गुल खिलाने वाले हैं।
Mangal Margi Love Horoscope: मंगल मार्गी लव राशिफल
Mars Transition Gemini: ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन के अनुसार महाशिवरात्रि से दो दिन पहले 24 फरवरी सोमवार को ग्रहों के सेनापति मंगलदेव मिथुन राशि में मार्गी हो गए हैं। सुबह 7:31 बजे से मिथुन राशि में मंगल मार्गी हो गए हैं यानी सीधी चाल चलने लगे हैं।
मंगल का यह परिवर्तन कई राशि के लोगों को फायदेमंद साबित होने वाला है। इसके अलावा अभी तक मंगल जो अशुभ फल दे रहे थे और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे, उनमें कमी आएगी।
इसके अलावा बुधवार को महाशिवरात्रि पर शनि से युक्त त्रिग्रही योग में महादेव की आराधना शुभ फल वाली हो गई है। बहरहाल आइये जानते हैं मंगल की चाल सभी राशियों पर क्या असर डालेगी ..
बुध प्रधान राशि में मंगल के मार्गी होने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। अगले दो महीने प्रॉपर्टी कारोबारियों को खासा फायदा होने वाला है। इसके साथ ही शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगल 2 अप्रैल की रात 1.24 बजे कर्क राशि में प्रवेश कर नीच के हो जाएंगे।