बुध लौकिक गणितज्ञ, लेखाकार, लेखक, ज्योतिषी, व्यापारी और बनिया है। यह कम्युनिकेशन व कम्युनिकेशन के साधनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंप्यूटर्स, इंटरनेट, टेक्नोलॉजी, कॉमर्स, ट्रेड व इंडस्ट्री, वित्त, बैंक, माल-व्यापारियों, उद्यमी व बनिया का प्रतिनिधित्व करता है। अनुसंधान, प्रशिक्षण, छपाई एवं प्रकाशन संस्थान, लेखन, संपादन, ख़बर एजेंसियां, पत्रकारिता, उद्यमिता, सोशल मीडिया, बैंकिंग, कम्युनिकेशन्स इत्यादि क्षेत्रों से बुध जुड़े हुए है।