30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढ़ने में तेज और भाग्यशाली होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, दो शादी का रहता है चांस

Mulank 3 wale log ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्‍योतिष का महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें व्यक्ति जन्म तारीख और मूलांक से उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भाग्य का आकलन किया जाता है। मान्यता है कि 1 से 9 तक के अंक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है और उसका इस व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है तो आज जानते हैं कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग, यदि आपके किसी परिचित का मूलांक 3 है तो आपको उसकी विशेषताएं, उसका स्वभाव और उसके भविष्य का अंदाजा लग जाएगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 11 Sep 2023, 8:56 PM IST

mulank_3.jpg

मूलांक 3 वालों का भाग्य और व्यक्तित्व

Number 3 in Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 3 होगा। अंक शास्‍त्र के अनुसार मूलांक 3 पर बृहस्पति ग्रह का शासन है। इसलिए मूलांक 3 वाले लोग पढ़ाई में तेज और किस्‍मत के धनी होते हैं। ये जातक बहुत रचनात्‍मक और महत्‍वाकांक्षी होते हैं। इसके अलावा भी इनमें कई खूबियां होती हैं तो आइये जानते हैं कैसा होता है मूलांक 3 का वैवाहिक जीवन, मूलांक 3 का करियर, मूलांक 3 का भविष्य यानी कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग (Mulank 3 wale log) ...

स्वाभिमानी होते हैं मूलांक 3 वाले लोग
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। इसलिए मूलांक 3 वाले लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता और न ही ये किसी का अहसान लेना चाहते हैं। मूलांक 3 वाले लोग अपने काम में बेवजह हस्तक्षेप भी नहीं चाहते। अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना इन्हें पसंद नहीं होता। इस मूलांक के लोग साहसी, शक्तिशाली, मेहनती होते हैं और ये कभी विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानते। ये जिस काम के लिए मन में ठान लेते हैं उसे करके ही छोड़ते हैं।

हासिल करते हैं शिक्षा में ऊंचा मुकाम
मूलांक 3 वाले लोगों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगता है। ये अपनी शिक्षा के लिए चिंतित रहते हैं और उच्च शिक्षा हासिल करते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के लिए विज्ञान और साहित्य प्रिय विषय होता है। ये ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

ये भी पढ़ेंः भौम प्रदोष का छोटा सा उपाय कर देगा कंगाली दूर, पंडित प्रदीप मिश्रा से जानिए कल क्या करें मांगलिक दोष दूर करने का उपाय

हर काम में मिलता है किस्‍मत का साथ
मूलांक 3 के जातकों का ग्रह गुरु हैं, जो सौभाग्‍य, विवाह, तेज बुद्धि, धर्म का कारक है। इसलिए मूलांक 3 वाले लोग गुरु के प्रभाव के कारण सौभाग्‍यशाली होते हैं। धर्म के क्षेत्र में ऐसे लोगों को गुरु का पद तक मिल सकता है। ये लोग खूब मान-सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा पाते हैं। साथ ही ये विचारक और दूरदर्शी होते हैं।

शुरुआत में आर्थिक तंगी, बाद में सुधार
मूलांक 3 वालों की आर्थिक स्थिति जीवन के शुरुआती समय में ठीक नहीं रहती लेकिन कुछ समय बाद उनको धन की प्राप्ति होने लगती है। ऐसे लोगों के धन के एक से अधिक साधन होते हैं। लेकिन धन सम्पत्ति के लिए कई बार इन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ती है।

परिवार वालों की मदद के लिए हमेशा तैयार
मूलांक 3 वाले लोगों के संबंध लोगों से काफी अच्छे होते हैं, लेकिन घर परिवार में थोड़ी दिक्कत होती है। ये लोग भाई बहन की काफी मदद करते हैं लेकिन बदले में इनको ऐसा समर्थन नहीं मिल पाता। मूलांक 3 वालों के पास काफी दोस्त होते हैं। इनके सबसे अच्छे दोस्त 3, 6, 9 मूलांक वाले होते हैं।

ये भी पढ़ेंः Name Astrology: लड़कियां जो ससुराल वालों के लिए विशेष भाग्यशाली होती हैं, साथ ही किस्मत भी रहती हैं धनी

विवाहित जीवन में उतार-चढ़ाव
मूलांक 3 वाले लोगों के विवाहित जीवन में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। इनकी दो शादी होने की गुंजाइश रहती है, जिससे इन्हें कष्ट भी भोगना पड़ता है। मूलांक 3 वाले लोग काफी आलसी होते हैं लेकिन फिर भी अपने सम्मान का ध्यान रखते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के प्रायः 2 बच्चे होते हैं, जिसमें से पहली संतान काफी कष्ट देती है।

ये रोग करते हैं परेशान
मूलांक 3 वाले लोग रोग से थोड़े परेशान रहते है जैसे पीठ दर्द, त्वचा संबंधी समस्याएं, साइटिका प्रॉब्लम (कमर दर्द) और नर्वस सिस्टम संबंधी दिक्कतों का इन्हें प्रायः सामना करना पड़ता है।