1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया में बड़ा काम करते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, जानिए इनकी प्रमुख विशेषताएं

Birth Date Number अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की बर्थ डेट से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन का अंदाजा लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र के आधार पर आज हम ऐसी तारीखों पर जन्मे लोगों की विशेषताएं बताएंगे जिनमें से कुछ लोग दुनिया के लिए बड़ा काम करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 20 Feb 2024, 9:44 PM IST

personality.jpg

मूलांक 8 वाले लोग कैसे होते हैं

ऐसे मूलांक वाले जिन पर शनि का आशीर्वाद
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 8.17 या 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनिदेव का विशेष आशीर्वाद होता है। आइये जानते हैं कैसे होते हैं मूलांक 8 के लोग, मूलांक 8 का करियर और भविष्य कैसा होता है..


मूलांक 8 वालों का स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले लोग प्रायः अन्तर्मुखी होते है। ये लोग प्रचार-प्रसार से दूर एकनिष्ठ होकर अपने काम करते हैं और हर बात पर गंभीरता से विचार करते हैं। ये प्रायः शांत चित्त, गंभीर और निश्छल होते हैं। इस मूलांक वाले लोग भी धीरे धीरे सफलता पाते हैं, इनके कामो में रूकावट भी आती है। लेकिन ये दुनिया के लिए महत्वपूर्ण काम करते हैं। साथ ही लक्ष्य को निर्धारित करने के बाद उसे पूरा कर ही दम लेते हैं। ये मार्ग में आने वाली बाधाओ से कभी निराश नहीं होते। इस अंक वाले व्यक्ति या तो अत्यंत सफल होते है या अत्यंत असफल, मध्यमार्गी कम ही मिकते हैं।

मूलांक 8 करियर
मूलांक 8 करियर पर बात करें तो ये लोग प्रायः अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं, लेकिन शिक्षा के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि ये शिक्षा के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के बजाय हार मान कर बैठ जाते हैं तभी इनकी शिक्षा अधूरी होती है।

आर्थिक स्थिति
मूलांक 8 वाले अपनी मेहनत और कम खर्च करने की प्रवृत्ति से आखिर में धनवान हो ही जाते हैं। मूलांक 8 वालों का अपने मित्रों परिजनों और भाई बहनों से सामान्य सा रिश्ता ही रहता है। पिता से मतभेद होने की संभावना रहती है। इनके मित्र भी कम होते हैं उनसे इन्हें लाभ भी कम मिलता है। मूलांक 3, मूलांक 4, मूलांक 5, मूलांक 7 और मूलांक 8 वालों से इनका लगाव रहता है।


मूलांक 8 लव लाइफ
मूलांक 8 वालों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं। लेकिन मूलांक 8 वाली स्त्रियां प्रेम संबंधों में भी होशियारी से काम लेती हैं। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। लगभग 29-30 वर्ष की आयु में आमतौर पर इनका विवाह होता है। गृहस्थ जीवन के सुखी होने में व्यवधान आ सकता है। परस्पर अनबन रह सकती हैं। संतान कम होती है, संतान प्राप्ति में देरी भी हो सकती है लेकिन संतान धन संग्रह में सहयोग करती है।


मूलांक 8 वालों के शुभ रंग और दिन
मूलांक 8 वालों के लिए 8, 17 और 26 तारीखें और बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। इनके लिए गहरा भूरा, काला और नीला रंग शुभ होते हैं।

ये भी पढ़ेंःकमाल की होती है इन लोगों की सिक्‍स्‍थ सेंस, कोई नहीं बना सकता मूर्ख