
,,
sixth sense personality astrology ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की 12 राशियों में से सभी की कुछ विशेषताएं होती हैं। इसी के कारण सभी राशि के लोग दूसरी राशि वालों से किसी न किसी रूप में अलग होते हैं। आज हम ऐसी राशि के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अंदर कमाल की सिक्सथ सेंस पावर होती है। इसी क्षमता के कारण इन राशियों के लोग दूसरों के मन की बात तुरंत ही जान लेते हैं। वहीं, इनमें मन की बात तुरंत भांप लेने की प्रतिभा होती है, इन्हें जीवन में कभी मात नहीं मिलती। आइये जानते हैं कौन हैं वे राशियां...
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग बड़े बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। कोई व्यक्ति इनसे झूठ बोलता है तो ये तुरंत पकड़ लेते हैं। इन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। इस राशि के लोग अपने जीवन में आने वाली परेशानियों का हल निकालकर उससे बाहर आ जाते हैं।
धनु राशि
यह गुरु बृहस्पति की राशि है और इन पर गुरु का आशीर्वाद रहता है। धनु राशि वाले बुद्धिमत्ता में सभी को पीछे छोड़ देते हैं। इनकी सिक्स्थ सेंस पॉवर इतनी तेज होती है कि ये लोग भविष्य में होने वाली चीजों का पहले ही अनुमान लगा लेते हैं। इनसे बातचीत करने वाले लोगों के मन में क्या चल रहा है, इस राशि के लोगों को जल्दी ही पता चल जाता है।
मीन राशि
मीन राशि भी गुरु बृस्पति की राशि है। मीन राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये अत्यंत ही तीक्ष्ण बुद्धि वाले होते हैं। ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं उसमें इन्हें सफलता मिलती है। वहीं इन्हें अपनी सिक्स्थ सेंस पावर से पूर्व में ही आभास हो जाता है कि इनको भविष्य में किसी काम में इन्हें सफलता मिलेगी या नहीं। इससे उस काम में इनके असफल होने की संभावना भी घटती है।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Updated on:
20 Feb 2024, 2:07 PM IST
Published on:
20 Feb 2024, 2:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.