1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन तारीखों में जन्मे बच्चे बनते हैं अधिकारी और नेता, खूब कमाते हैं पैसा, शान ओ शौकत पर भी करते हैं खर्च

Birth Date Astrology: अंक ज्योतिष के अनुसार आपका बच्चा जिन तारीखों में पैदा हुआ है, उसके हिसाब से उसका कुछ खास स्वाभाव और उसी तरह उसका भाग्य भी होता है तो आइये जानते हैं कि आपके बच्चे की बर्थ डेट 1, 10, 19 या 28 है तो कैसा होगा आपके लाडले का भविष्य।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 11 Jun 2023, 5:42 PM IST

baby_1.jpg

मूलांक एक करियर

Birth Date Astrology: यदि आपके बच्चे के जन्म की तारीख 1, 10, 19 या 28 है तो उसका मूलांक 1 है। ऐसा बच्चा आगे चलकर ईमानदार, दॄढ़ निश्चयी और श्रृजनशील बनता है। इसमें नेतृत्व की उत्तम क्षमता होती है और घर में इनकी ही चलती है। मूलांक 1 वाले बच्चे आगे चलकर किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते, ये निडर साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराते नहीं हैं। हालांकि इनमें से कुछ स्वार्थी भी हो जाते हैं, लेकिन दूसरों के लिए जो दुर्गुण है, वही इनके लिए गुण है और सफलता दिलाने में सहायक होता है।

कैसे होते हैं मूलांक 1 के लोग
ये घर के मुखिया की भूमिका निभाते हैं। घरेलू मामलों में इनकी सलाह जरूर ली जाती है और भाई-बहनों की मदद करते हैं। हालांकि इनके कुछ संबंधी ऐसे होते हैं जो इन्हें हानि पहुंचाना चाहते हैं. लेकिन इसके बाद भी ये उनकी भलाई करते हैं। ये खूब संपन्न होते हैं और शान ओ शौकत पर खर्च करना भी इन्हें पसंद होता है। इनको धन की कमी नहीं होती।

ये भी पढ़ेंः मूलांक एक वाले लोग इस हफ्ते करेंगे नई शुरुआत, मूलांक पांच वालों का हो सकता है विवाद

मूलांक 1 का करियर
मूलांक 1 का करियर शानदार होता है, इस मूलांक का बच्चा प्रायः उच्च शिक्षा प्राप्त करता है। इनमें से कुछ की रूचि शोध कार्यों में होती है, जिसमें सफलता प्राप्त कर मान सम्मान प्राप्त करता है। इनका उत्साही स्वभाव इन्हें लगभग सभी तरह की परीक्षाओं में सफलता दिलाता है। इनके साथ पढ़ने वाले विद्यार्थी और इन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक सभी लोग इनका सम्मान करते हैं।


मूलांक 1 का भविष्यफल
1, 10, 19 या 28 को जन्मा बच्चा आगे चलकर अच्छा प्रबंधक विचारक, IAS या PCS अधिकारी बनता है। इसमे जन्म से ही नेतृत्व का गुण होता है। इसलिए अच्छे नेता भी बन सकते हैं। भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिलक्लिंटन और इंदिरा गांधी का मूलांक 1 ही है। मूलांक 1 के बच्चे बड़े होकर अच्छे राजदूत भी सिद्ध होते हैं। इसके अलावा ये डॉक्टर-सर्जन, डेंटिस्ट भी होते हैं। समाचार पत्रों, पत्रिकाओ, सिनेमा, प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी के रूप में भी ये सफल रहते हैं।