इसलिए व्यक्ति को दुर्गाजी की पूजा श्रद्धा से करना चाहिए। अधिक समय नहीं है तो एक निश्चित संख्या में नियम से मां दुर्गा के मंत्र या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः अथवा ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः का जाप करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जिस पर मां दुर्गा प्रसन्न रहें, कोई भी ग्रह कुछ नहीं बिगाड़ सकता, चाहे वह राहु ही क्यों न हो।