
Shani Shadashtak Yog Surya Gochar june Effect: सूर्य गोचर जून का प्रभाव (Photo Credit: Wallpapercave.com And Patrika Design)
Surya Gochar June: रविवार को सुबह 6.43 बजे नवग्रहों के राजा सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह मौजूद हैं। सूर्य के प्रवेश से मिथुन राशि की स्थिति और मजबूत हो गई।
सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन गया है। सूर्य मिथुन राशि में एक महीने तक यानी 16 जुलाई को शाम 5.33 बजे तक रहेंगे। इसके एक महीने बाद सूर्य कर्क राशि में जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि सूर्य एक राशि में एक माह, बुध लगभग डेढ़ माह और गुरु एक वर्ष तक रहते हैं। सूर्य का राशि भ्रमण करने से शनि, राहु, केतु व अन्य ग्रहों से योग निर्मित होते हैं जो पृथ्वी पर अपना अच्छा-बुरा असर छोड़ते हैं।
सूर्य, बुध, गुरु तीनों ग्रहों की युति का शनि ग्रह के साथ केंद्र योग, राहु से नवम पंचम योग और मंगल केतु से त्रि एकादश योग, वहीं मंगल व केतु का शनि से षडाष्टक योग, राहु से सम सप्तक योग बना हुआ है।
इसके कारण मंगल इस समय अपना भयंकर रूप दिखाएगा, जिससे प्राकृतिक प्रकोप, हिंसा, आगजनी और वायु वेग से वर्षा बाढ़, भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं अनेक स्थानों पर देखने को मिल सकती हैं। जानें सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा।
ये भी पढ़ेंः
मेष : पराक्रम में वृद्धि होगी।
वृषभ : वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।
मिथुन : मान-समान मिलेगा।
कर्क : घर-परिवार में कलह।
सिंह : आय के नए स्रोत बनेंगे। पुरस्कार मिलने की संभावना है।
कन्या : कार्यक्षेत्र में मान-समान मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा टालें।
तुला : धार्मिक यात्रा के योग हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
वृश्चिक : विद्यार्थियों को लाभ। ससुराल पक्ष से फायदा मिलेगा।
धनु : संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।
मकर : भूमि और वाहन खरीदने के योग हैं।
कुंभ : विद्यार्थियों को लाभ होगा।
मीन : यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Updated on:
16 Jun 2025 02:50 pm
Published on:
16 Jun 2025 02:50 pm
