31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar 2023: वीनस ने वृषभ राशि में किया प्रवेश, शुक्र गोचर से इन चार राशियों को सबसे ज्यादा नुकसान

हर ग्रह गोचर का सभी राशियों पर असर पड़ता है। किसी राशि को इसका फायदा होता है तो किसी को नुकसान, गुरुवार 6 अप्रैल को शुक्र गोचर वृषभ राशि में (Shukra Gochar 2023) हुआ है। इसका इन चार राशियों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। जानें किन पर टूटने वाला है दुखों का पहाड़ (shukra rashi parivartan) ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 6 Apr 2023, 8:47 PM IST

shukra.jpg

shukra gochar

Shukra Gochar 2023: सुख समृद्धि के प्रदाता ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) गुरुवार छह अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती के दिन हो गया। ग्रह गोचर की यह बड़ी घटना कई राशियों के जीवन में मुश्किल समय लाने वाली है। ये राशियां हैं मिथुन, तुला, धनु और कुंभ, जिनको शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।


सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी प. अरविंद तिवारी के अनुसार सुख सुविधा के कारक ग्रह शुक्र (Shukr Gochar 2023) अभी तक मंगल की राशि मेष में भ्रमण कर रहे थे। 6 अप्रैल को उन्होंने अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर लिया है। इससे मिथुन राशि, तुला राशि, धनु राशि और कुंभ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पं. अरविंद तिवारी के अनुसार चारों राशियों को इन क्षेत्रों में मुश्किल हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Venus Transit 2023: शुक्र राशि परिवर्तन से मिलेगा भाग्य का साथ, जातक करेंगे सुख समृद्धि की आगवानी


मिथुन राशि: शुक्र का मिथुन के बारहवें भाव में प्रवेश हो रहा है, यह मिथुन राशि के जातक के लिए ठीक नहीं है। इसके चलते मन अशांत रहेगा, संतान को लेकर चिंता रहेगी। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी।

तुला राशि: शुक्र का अष्टम भाव में प्रवेश सेहत को कमजोर कर सकता है। मानसिक रूप से परेशानी बढ़ेगी, संबंधों में तकलीफ हो सकती है।


धनु राशि: शुक्र का छठें भाव में प्रवेश कमजोर है, सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आय में बाधाएं उत्पन्न होंगी, प्रेम संबंधों से बचें।


कुंभ राशि: शुक्र का कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में प्रवेश कमजोर रहेगा, सुख में कमी आ सकती है। माता और सेहत का ध्यान रखें, शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश से दूर रहें।