30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 जून से अगले एक महीने चार राशियों पर भारी, नौकरी में आएगी कठिनाई

नवग्रह मंडल के राजा सूर्य देव 15 जून को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर वृष राशि से निकलकर मिथुन में गोचर (sury gochar) करेंगे। 15 जून से लेकर 17 जुलाई को सुबह तक सूर्य देव मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। मिथुन में सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, जिनमें से 4 राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि वे सतर्क नहीं रहेंगे तो उनको नौकरी में कठिन समय देखना पड़ सकता है, सेहत खराब हो सकती है। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि सूर्य गोचर का 4 राशिवालों पर क्या नकारात्मक असर हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 11 Jun 2023, 1:42 PM IST

gemini_new_mithun.jpg

15 जून को होगा सूर्य गोचर इन राशियों पर आएगी आफत

वृष: पं. जगदीश शर्मा के अनुसार सूर्य देव आपकी राशि को छोड़कर मिथुन में जा रहे हैं। इस सूर्य गोचर से आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो सकते हैं, जिसका असर सेहत पर पड़ सकता है। इस अवधि में गाड़ी सावधानी से चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। वाणी पर संयम रखें वर्ना दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है।

कर्क: सूर्य का गोचर आपकी राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है। इस दौरान शत्रु हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जिन लोगों का बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको धन संकट का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar 2023: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इनको मिलेगा धन, मान-सम्मान

वृश्चिक: सरकारी नौकरी से जुड़े लोग सतर्क रहें और सावधानीपूर्वक कार्य करें। काम में लापरवाही के कारण आपको कोई सजा मिल सकती है। इस समय में आप किसी को रुपये उधार न दें। साथ ही शेयर बाजार में निवेश से बचें। मानसिक शांति के लिए योग करें।

मीन: सूर्य गोचर का असर आपकी माता के स्वास्थ्य पर हो सकता है। इस समय में आप संभलकर रुपये खर्च करें, नहीं तो आगे कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा जातक वर्कप्लेस पर मायूस हो सकते हैं, क्योंकि साथी कर्मचारी सहयोग नहीं करेंगे। धन संकट से मन खिन्न हो सकता है।