30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Gochar 2023: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इनको मिलेगा धन, मान-सम्मान

Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून गुरुवार 6.07 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे, सूर्य देव यहां एक महीने रहेंगे। यहां से वे 16 जुलाई तक रहेंगे और इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस तारीख तक लोगों पर सूर्य के राशि परिवर्तन (sun transit) का असर पड़ेगा। कुंडली में सूर्य मजबूत होने पर जातकों को उच्च पद, मान-सम्मान, धन और वैभव प्राप्त होता है। आइये यहां जानते हैं सूर्य गोचर का किसे होने वाला है लाभ..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 10 Jun 2023, 2:08 PM IST

sury_gochar.jpg

15 जून को मिथुन राशि में सूर्य गोचर

मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार 15 जून को हो रहा सूर्य गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में होगा, इससे मेष राशि वालों के यात्रा के योग बनेंगे। साहस, पराक्रम में बढ़ोतरी होगी और लोगों का सहयोग मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी, आर्थिक उन्नति होगी। व्यापार में भी लाभ होगा, कुलीग से अच्छा व्यवहार करेंगे। यह भी लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि
15 जून को सूर्य गोचर सिंह राशि के एकादश भाव में होगा, यह गोचर कई मामलों में सिंह राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होने वाला है। इस समय सिंह राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी, शत्रु परास्त होंगे। समाज में लोगों का साथ और मान सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति भी होगी।

ये भी पढ़ेंः Budh Asta June 2023: बुध अस्त संग ही अस्त हो जाएगा इनकी किस्मत का सूरज, 19 जून से रहना होगा संभलकर


कन्या राशि
15 जून को हो रहा सूर्य गोचर कन्या राशि दशम भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा, करियर में ऊंचाई और नौकरी में पद प्रतिष्ठा मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी, व्यापार में उन्नति होगी। नए दोस्त बनेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन आत्मविश्वास से भरकर गलत फैसला लेने से बचें।


कुंभ राशि
सूर्य गोचर एक महीने के लिए कुंभ राशि के पांचवें भाव में हो रहा है, यह समय नया कोर्स करने के अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, पार्टनर से तालमेल अच्छा होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी, आर्थिक लाभ होगा। कुंभ राशि के छात्रों को इस समय भाग्य का साथ मिलेगा।