30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budh Asta June 2023: बुध अस्त संग ही अस्त हो जाएगा इनकी किस्मत का सूरज, 19 जून से रहना होगा संभलकर

अभी सात जून को ही ग्रहों के राजकुमार बुध ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है, महज 11 दिन बाद ही ये इसी राशि में अस्त हो जाएंगे(Budh Asta Ka Rashiyon par Prabhav)। इसका कई राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। इन राशियों कि किस्मत का सूरज अस्त होने से इन्हें संभलकर रहना होगा तो आइये जानते हैं बुध अस्त से किसे क्या नुकसान होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 9 Jun 2023, 10:33 PM IST

budh_ast.jpg

बुध अस्त होंगे वृषभ राशि में, इसकी तारीख 19 जून है।

कब अस्त हो रहे बुध
हिंदी पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 19 जून 2023 सोमवार सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध ग्रह के अस्त होने से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर दोनों पड़ेगा। सबसे ज्यादा प्रभावित वृषभ राशि के लोग ही होंगे, क्योंकि यह परिवर्तन इसी राशि में हो रहा है।

वृषभ राशि
बुध अस्त के बाद वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। इसके चलते वृषभ राशि के लोगों के खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे घर का बजट गड़बड़ा सकता है। इसके कारण वृषभ राशि वाले आर्थिक के साथ मानसिक रूप से भी परेशान होंगे। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति की संभावना कम हो जाएगी। इस अवधि में गृह क्लेश भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी रखनी होगी।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar today: इस महीने ग्रहों की पांच बड़ी हलचल से होगा कहीं खुशी कहीं गम, छह राशियों को धन लाभ


कर्क राशि
19 जून को बुध कर्क राशि के जातकों के एकादश भाव में अस्त होंगे। इसके परिणामस्वरूप कर्क राशि के जातकों को व्यापर और नौकरी में मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध भी प्रभावित हो सकता है। रिश्ता बचाने के लिए समझदारी दिखानी होगी। पार्टनर को ज्यादा रोकना टोकना किसी न किसी परेशानी को खड़ी करेगी। कार्यक्षेत्र से भी शायद ही पदोन्नति और आय वृद्धि दोनों में ही समस्या आ सकती है। यदि आप व्यवसाय में हैं तो उसमें भी आपको तगड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव देखने के कारण बचत करना भी संभव नहीं हो पाएगा।


सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की कुंडली में बुध दशम भाव में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातक के जीवन में भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। यदि आप किसी चीज में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, तो पहले अच्छे से योजना बनाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति भी इस अवस्था के दौरान प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar 2023: एक महीने तक पांच राशियों पर आफत, निवेश से करियर तक पर संकट