30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sun Transit 2023: एक महीने बुलंदी पर रहेंगे आठ राशियों के सितारे, सूर्य गोचर चार राशियों के सुख-सम्मान पर भारी

ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई को राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह सूर्य गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। एक साल बाद वृषभ राशि में हो रहे सूर्य गोचर (Surya Gochar 2023) से खासतौर से लोगों के करियर, प्रेम संबंध के प्रभावित होने की आशंका है। आर्थिक राजनीतिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले पं. अरविंद तिवारी से जानिए सूर्य गोचर से एक महीने तक किसको धन वैभव और सुख मिलने वाला है और किससे किस्मत रूठने वाली है (Sun Transit Taurus Effect On Zodiac Sign)।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 15 May 2023, 8:43 AM IST

surya_ka_rashi_parivartan_patrika_image.jpg

सूर्य का सोमवार 15 मई को वृषभ राशि में गोचर होगा, इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा।

सूर्य गोचर से प्रभावित होगा करियर और सुख
ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में ये अपनी उच्चतम राशि यानी मंगल की राशि मेष में भ्रमण कर रहे थे, वहां से सोमवार 15 मई को सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश (Surya Rashi Parivartan) करेंगे। शुक्र की राशि वृषभ प्रेम की राशि मानी जाती है, जिसके चलते वह लोगों के प्रेम संबंध और उनकी लव लाइफ को भी प्रभावित करेंगे। क्योंकि सूर्य वैभव, विलासिता के कारक ग्रह माने जाते हैं, वहीं शुक्र करियर के कारक ग्रह भी हैं। इसके चलते विभिन्न राशियों के कार्यक्षेत्र को भी यह प्रभावित करेंगे।


भारत की जनता पर यह होगा असर
भारतवर्ष की जन्म कुंडली में सूर्य लग्न में प्रवेश करने जा रहे हैं, वहीं राशि से एकादश भाव में गोचर भारतवर्ष के लिए शुभ साबित होगा। इस परिवर्तन से ग्रीष्म ऋतु में तेजी आएगी अर्थात तेज गर्मी पड़ेगी। भारतवर्ष की कुंडली में सूर्य जनता के भाव के स्वामी हैं, अतः जनता को कहीं न कहीं राहत देने का काम भी करेंगे।

सूर्य गोचर 2023: सूर्य सोमवार 15 मई को सुबह 11.32 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे, यहां ग्रहों के राजा सूर्य एक महीने रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा, कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा तो कुछ लोगों पर सूर्य गोचर भारी पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः वृषभ संक्रांतिः सूर्य देव की यह पूजा दिलाएगी हर काम में सफलता, इस मंत्र का जाप दिलाएगा धन, यश और वैभव

राशि चक्र की राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का पड़ेगा यह प्रभाव


मेष राशि: कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, संतान से लाभ होगा।
वृषभ राशि: आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश यश, मान-सम्मान में वृद्धि करेगा, कामकाज लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि: मित्रों और परिजनों से कष्ट होगा, कार्यक्षेत्र साधारण रहेगा, इस अवधि में प्रेम संबंधों से बचें।


कर्क राशि: समय की अनुकूलता बढ़ेगी, यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्यक्षेत्र मजबूत होगा।
सिंह राशि: दशम भाव में राशि स्वामी का प्रवेश, कार्य क्षेत्र को मजबूती देगा, प्रॉपर्टी और अन्य कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि: भाग्य स्थान में प्रवेश बेहद शुभ रहेगा, खर्च में कमी होगी। लाभ मिलेगा, सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ेंः Vrishabh Sankranti Rashifal: सूर्य के राशि बदलने के साथ बदलेगा वृषभ समेत तीन राशियों का भाग्य, मिलेगा धन, यश और वैभव


तुला राशि: सूर्य का तुला राशि के अष्टम भाव में प्रवेश ठीक नहीं है, धन खर्च होगा। सम्मान में कमी होगी, वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक राशि: सूर्य का वृश्चिक राशि के सप्तम भाव में प्रवेश बेहद शानदार है, कार्यक्षेत्र मजबूत होगा, यश मान सम्मान मिलेगा।
धनु: सूर्य का धनु राशि के छठे भाव में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है, भाग्य में अवरोध आएंगे, धर्म में आस्था नहीं रहेगी। परेशानी बढ़ सकती है।


मकर: पंचम भाव में प्रवेश सुख में वृद्धि लाएगा, संतान को लाभ होगा। शासन से जुड़े हुए कार्य होंगे।
कुंभ: सुख में कमी होगी, संबंधों के आधार पर परेशानी होगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन कष्टप्रद रहेगा।
मीन: पराक्रम भाव में प्रवेश यश मान-सम्मान में वृद्धि करेगा, कार्यक्षेत्र मजबूत होगा, भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे।