5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य गोचर से 5 राशियों की फैमिली लाइफ होगी अधिक प्रभावित, इसकी लव स्टोरी को मिल सकता है खूबसूरत मोड़

Sun Transit Family Life: हर महीने सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, 16 जुलाई 2025 को शाम 05.40 बजे नवग्रहों के राजा कर्क राशि में गोचर करेंगे। आइये जानते हैं इसका फैमिली लाइफ पर क्या असर पड़ेगा (Surya Gochar 2025 July Love Life)

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Jul 05, 2025

surya gochar 2025 july love life

surya rashi parivartan prediction: सूर्य राशि परिवर्तन भविष्यवाणी (Photo Credit: Patrika Design)

Surya Gochar 2025 July Love Life: ज्योतिषियों का मानना है कि कर्क राशि में सूर्य राशि परिवर्तन कई राशि के लोगों की लाइफ सकारात्मक नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। एक राशि ऐसी है जिसकी लव स्टोरी को खूबसूरत मोड़ मिल सकता है। सूर्य राशि परिवर्तन से जानिए किस राशि की फैमिली लाइफ होगी अधिक प्रभावित (Surya Rashi Parivartan Prediction)

मेष राशि

यह समय मेष राशि वालों के लिए निजी जीवन में ध्यान केंद्रित करने वाला रहेगा। इस समय मेष राशि वालों का झुकाव घर-परिवार की ओर अधिक रहेगा। माता पक्ष से जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं। मामा-मामी या मौसी का स्नेह मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए अगले एक माह उत्सुकता और जिज्ञासा भरा रहने वाला है। आसपास की घटनाओं को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। लोगों से बातचीत और विचार साझा करने की क्षमता बढ़ेगी। भाई-बहनों से रिश्ता मजबूत होगा। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर का फैमिली लाइफ पर बड़ा असर पड़ेगा। इस समय मिथुन राशि वाले घर-परिवार के लोगों को प्राथमिकता देंगे, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। लेकिन इस समय वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा और बिना सोचे समझे कोई बात न कहें वर्ना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें।

मकर राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन जुलाई 2025 साझेदारी और दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। इस समय मकर राशि वाले जीवनसाथी को समय नहीं दे पाए तो वो नाराज हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना होगा।

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि जुलाई 2025 आपकी लव स्टोरी को खूबसूरत मोड़ दे सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच रिश्ता मजबूत होगा और भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ लोगों के लिए लव मैरिज के योग बन रहे हैं।