4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Temple Vastu: मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, देवी देवता होते हैं नाराज, होगा बड़ा नुकसान

Temple Vastu Shastra home हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि घर में सुख-समृद्धि के लिए लोगों को वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी है वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता है। यह भी माना जाता है कि कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे घर के मंदिर और पूजा घर में रखने से देवी देवता नाराज हो सकते हैं। इससे नुकसान हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 2 Mar 2024, 7:49 PM IST

temple_vastu_shastra_house.jpg

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए।


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का पूजा घर सबसे पवित्र स्थान होता है, इसमें माचिस नहीं रखनी चाहिए। माचिस को बंद अलमारी या बंद जगह में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में आकर्षित नहीं होती।


मंदिर में मुरझाए फूल नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि घर के मंदिर में मुरझाए फूल रखन से आर्थिक तरक्‍की रूकती है और करियर में सफलता को रोकता है।

ये भी पढ़ेंः 18 साल बाद मीन राशि में होगा शुक्र राहु का मेल, तीन राशियों के लोग होंगे मालामाल, पाएंगे धन समृद्धि


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कभी खंडित और टूटी फूटी प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। साथ ही एक ही देवी-देवता की एक से ज्‍यादा मूर्तियां नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में वास्‍तु दोष उत्पन्न होता है। घर का माहौल तनावपूर्ण होता है और घर में लड़ाई झगड़ा होता है।


घर के पूजा घर में पूर्वजों की तस्‍वीर भी नहीं रखना चाहिए। बल्कि उसके जगह अलग स्थान बनाना चाहिए।