4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन 18 साल बाद मीन राशि में होगा शुक्र राहु की युति, तीन राशियों के लोग होंगे मालामाल, पाएंगे धन समृद्धि

Shukra Rashi Parivartan 2024 : राशि परिवर्तन के हिसाब से मार्च का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। इस महीने में सुख समृद्धि दाता शुक्र दो बार राशि बदलेंगे। 7 मार्च 2024 को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो 31 मार्च को फिर मीन राशि में गोचर (Shukra Rashi Parivartan 2024) करेंगे। इससे राहु शुक्र की मीन राशि में युति बनेगी, जिसका 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 7 Mar 2024, 12:18 PM IST

shukra_rashi_parivartan_2024.jpg

31 मार्च को शुक्र मीन राशि में राहु के साथ युति बनाएंगे, इसका तीन राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा।

Shukra Rashi Parivartan 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार मार्च में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और इसी महीने में शनि कुंभ राशि में उदय करेंगे। इस महीने ग्रहों के इस उथल-पुथल से कई शुभ संयोग भी बनेगा। इसमें सबसे खास होगा 31 मार्च को सुख समृद्धि के प्रदाता शुक्र का मीन राशि में परिवर्तन (Budh Gochar) , जहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान है।


इससे 18 साल बाद मीन राशि में शुक्र और राहु की युति से कुछ राशियों के लोगों को जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। ज्योतिषियों का कहना है कि राहु शुक्र युति से नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। इस समय आपके अटके काम पूरे होंगे। इस समय सबसे ज्यादा लाभ तीन राशियों को होगा, इन तीन राशि के लोगों को भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं राहु-शुक्र मिलकर किन राशियों को बनाएंगे धनवान...


ज्योतिषियों के अनुसार राहु-शुक्र की युति से कर्क राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। इससे कर्क राशि वालों की नौकरी-कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही इनक व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। कर्क राशि वालों के विदेश यात्रा के योग बनने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में भौतिक सुख-सुविधा भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शुक्र के मीन राशि में आने से कन्या राशि में बन रही राहु शुक्र की युति कन्या राशि वालों के प्रेम-संबंधों में मिठास लाएगी। वैवाहिक जीवन में कोई दिक्कत आ रही है तो ये समस्या दूर होगी। इस समय कन्या राशि वालों का जीवनसाथी संबल बनेगा। कन्या राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में नई ऊंचाई हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar: 7 मार्च को बुध करेंगे मीन में एंट्री, खत्म होगी पैसे और करियर की टेंशन, मिलेगा प्रमोशन


शुक्र राहु की युति कुंभ राशि वालों की आय बढ़ाएगी। इस समय वाणी में मिठास आएगी। पैतृक धन-संपत्ति भी मिल सकती है। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ेंःBudh Rashi Parivartan: इन 6 राशियों पर भारी पड़ेगा बुध का राशि परिवर्तन, धन और स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान