1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: बड़ी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं छोटे आकार के अंगूठे वाले लोग, जानें हाथ के अंगूठे से व्यक्ति के स्वभाव की ये खास बातें

Thumb Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में जिस प्रकार व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी देती हैं, उसी प्रकार जातक के हाथ के अंगूठे के आकार प्रकार से भी बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 12 Jun 2022, 11:27 AM IST

thumbh palmistry, hastrekha shastra, thumb palmistry in hindi, hath ka angutha, hand thumb palmistry, hath ka angutha bada hona, hath ka angutha chota hona, anguthe ka lachila hona, अंगूठे से जाने भविष्य, हस्त रेखा धन योग, मेहनती लोग,

हस्तरेखा शास्त्र: बड़ी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं छोटे आकार के अंगूठे वाले लोग, जानें हाथ के अंगूठे से व्यक्ति के स्वभाव की ये खास बातें

हर व्यक्ति अपने भविष्य और जीवन से जुड़ी खास बातों को जानने के लिए बड़ा उत्सुक रहता है। ज्योतिष शास्त्र की ही एक विधा हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की बनावट, हथेली की लकीरों और निशानों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। इसी तरह किसी स्त्री या पुरुष के हाथ के अंगूठे द्वारा भी उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं आपके हाथ का अंगूठा आपके बारे में कौन से राज खोलता है...

1. छोटा अंगूठा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा होता है वे लोग धर्म-कर्म के कार्यों में बड़ी रुचि रखते हैं। साथ ही इन लोगों का स्वभाव दार्शनिक होता है। इन लोगों को किसी भी छोटी बात का जल्दी बुरा लग जाता है और फिर ये उस बात को लंबे समय तक खींचते रहते हैं। वहीं छोटे अंगूठे वाले लोग सामने वाले व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है इसे बड़ी जल्दी भांप लेते हैं।

2. लचीला अंगूठा
माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ का अंगूठा लचीला होता है उन लोगों का स्वभाव भावुक होता है। साथ ही ये लोग जैसे मन में होते हैं वैसे ही सबके सामने। यानी ऐसे व्यक्ति किसी के पीठ पीछे कुछ नहीं कहते बल्कि सब मुंह पर ही बोलते हैं। इसके अलावा इनके बात करने के कौशल से इनके आसपास वाले लोग इनसे प्रभावित रहते हैं।

3. पतला अंगूठा
हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि हाथ के अंगूठे का पतला और लंबा होना व्यक्ति के साहसी स्वभाव की तरफ इशारा करता है। ये लोग अपने करियर में भी आगे बढ़ने के लिए रिस्क लेने से घबराते नहीं हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति हमेशा ही पैसे के बारे में सोचते हैं और धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। वहीं इन लोगों को सुख-सुविधाओं से युक्त जीवन व्यतीत करना पसंद होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: जौ के इन उपायों से घर में सदा बना रहता है मां लक्ष्मी का वास, धन-धान्य प्राप्ति की है मान्यता