
,,
कई बार सामने आता है कि लड़कियां बहुत जल्दी नाराज हो जाती हंै, तो वहीं हर चीज को कुछ प्यार से संभालने और सहेजने की कोशिश में भी दिखती हैं। ऐसे में जहां कुछ लड़कियों की चाहत होती है कि वह हॉट दिखे, तो कुछ घर गृहस्थी और अपने परिवार में ज्यादा इंट्रेस्ट लेती है। ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए व्यक्तित्व के मामले में हर कोई अलग तरह का होता है। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि कौन किस तरह का है तो इसके लिए आपको केवल उस लड़की से जुडी इस बात की जानकारी होनी आवश्यक है।
यह जानकारी है उसकी जन्मतिथि है। यदि आपको ये जानकारी मिल जाती है कि लड़की की जन्म तारीख क्या है, तो अंक ज्योतिष की मदद से आप उससे जुड़ी कई ऐसी बातें जान सकते हैं, जो आपको अब तक पता ही नहीं थी।
मूलांक-01
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के योग को अंक ज्योतिष में आधार बनाया जाता है, ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार जिस किसी का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक की लड़कियां काफी समझदारी होने के साथ ही सामाजिक भी होती है। व्यवसायिक क्षमताएं होने के अलावा यह सिर्फ न केवल घर को अच्छी तरह संभलती है, बल्कि पति के कार्य में भी मदद करती है। आत्मसम्मान के अलावां आत्मगौरव से भरी ये लड़कियां घर परिवार के साथ ही समाज में भी अपनी विशेष पहचान बना लेती हैं।
मूलांक-02
वे लड़कियां जिनकी की जन्मदिनांक किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 होती है इनका मूलांक 2 होता है। आकर्षण का केन्द्र बने रहने की तीव्र इच्छा वाली इन शांत औरं सौम्य स्वभाव की लड़कियों मेंं आकर्षक दिखने की खास चाहत होती है, जिसके चलते यह सजने, संवरने की ओर विशेष ध्यान देतीं हैं ।
मूलांक-03
वे लड़कियां जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। मीठा बोलने वाली होने के साथ ही ये लड़कियां परिवार में अधिक रुचि रखती हैं। यह अपना पूरा प्रभाव विवाह के बाद अपने पति पर बनाए रखने में सक्षम होती है। ये खूब रोमांटिक होने के साथी ही संगीत और कला में खास इंट्रेस्ट रखती हैं। पति इनके नाम से किया गया व्यवसाय इन्हें ज्यादा सफलता प्रदान करता है।
मूलांक-04
किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 4 की होता है। ऐसे में इन तारीखों में जन्म लेने वाली लड़कियों के संबंध मेंं अंक ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि इनका दिमाग तेज होने के चलते यह बुद्घिमान और पढऩे लिखने में अच्छी होती है। बन संवरकर रहना इन्हें पसंद होता है। घर से बाहर रहना अधिक पसंद करने वाली ये लड़कियां खुले विचारों की होती हैं।
मूलांक-05
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि 5, 14 या 23 तारीख होती है, उसका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक वाली लड़कियों के संबंध में अकंज्योतिष का मानना है कि ये सुलझे विचारों की होने के साथ ही व्यवहार कुशल होती हैं। जीवन में उन्नति और कामयाबी की चाहत वाली ये लड़कियां विवाह के बाद अपने बच्चों और पति की तरक् की में विशेष असर छोडती हैं।
मूलांक-06
जिस किसी व्यक्ति का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उसका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वाली स्त्रियों के संबंध में अंकज्योतिष का मानना है कि आमतौर पर रूपवती और आकर्षक होने के साथ ही ये उदार हृदय वाली ममता से भरी होती हंै। यह एक अच्छी मां और पत्नी तो बनती ही हैं साथ ही इनमें परिवार चलाने की भी विशेष योग्यता होती हैैं। यह समाज में अपने व्यवहार और गुण के कारण विशेष रूप से प्रतिष्ठित होती हैं साथ ही परिवार में खास आदर भी पाती हैं।
मूलांक-07
जन्म तारीख 7, 16 या 27 वालों का मूलाक 7 होता है। इनकी इच्छा तो यह होती है कि लोग इनकी ओर ध्यान दें, लेकिन इसके साथ ही इन्हें अकेले रहना भी भाता लगता है। विवाह के पश्चात इनमें अपनेपन की चाहत होने के अलावा ये पति से विशेष स् नेह भी चाहती हैं। इन्हें कई बार पैसों के मामले में दिक् कतों से भी दो-चार होना पड़ता है।
मूलांक-08
जिस किसी का भी जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होती है, उसका मूलांक 8 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां अत्यंत मेहनती व लगनशील रहती हैं। दिखावे से दूर रहने वाली ये लड़कियां अपने जवन को अपनी बुद्घि, लगन और प्रयास से उंचाइयों पर पहुंचाती हंै। एक अच्छी सलाहकार होने के साथ ही ये अत्यंत बेहतर तरीके से अपने पूरे परिवार को संभालती हैं।
मूलांक-09
किसी भी महीने की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होने पर मूलांक 9 होता है। ऐसी लड़कियां खुल विचारों की होने के साथ ही मनमौजी प्रवृत्ति की होती है। अत्यधिक गुस्सैल होने के चलते इनके साथ सोच समझकर पेश आना उचित रहता है। रोमांटिक होने के साथ ही जमाने के कदम से कदम मिलाकर चलना इन्हें पसंद होता है।
Must Read- प्रेम संबंध मे सफल होंगे या असफल ऐसे पहचानें
(नोट- ये समस्त सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। पत्रिका इनकी पुष्टि नहीं करता है।)
Published on:
13 Jul 2023 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
