
मुलायम सिंह यादव नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हुई हत्या, शहर में मचा हड़कम्प
औरैया. जनपद के फफूंद औरैया मार्ग पर मनोरमा विद्यालय के समीप रविवार की सुबह इटावा जनपद के ग्राम नगलाप्राण के एक 53 वर्षीय व्रद्ध को प्रधानी की रंजिश को लेकर अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक कर भाग गए। रविवार की सुबह जब राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। तथा मृतक की तलाशी ली तलाशी में मृतक की जेब से निकले कागजों से मृतक के घर वालों को सूचना दी मौके पर आए परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रधानी की रंजिश को लेकर हुई हत्या
जानकारी के अनुसार ग्राम नगला प्राण थाना भर्थना जिला इटावा निवासी मृतक मुलायम सिंह यादव के पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि स्व अहिवरन सिंह यादव के पुत्र मुलायम सिंह यादव (53 वर्ष) शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर वालों से खेतों पर कहकर निकला था। मुलायम सिंह यादव जब खेतों पर पहुंचा तभी प्रधानी की रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे। अज्ञात लोगों ने मुलायम सिंह का अपहरण कर गाड़ी में डालकर के वहां से भाग गए।
वहीं जब मुलायम सिंह काफी देर तक घर पर नहीं आया तो परिवारीजन खेतों की तरफ तलाशने पहुंचे तो वहां पर नहीं मिले तथा आस पास के लोगों से पूछने पर पता चला कि कुछ नाम दर्ज लोग गाड़ी से आए थे। जो गाड़ी में डाल करके ले गए। परिजनों ने आस पास गांव व रिश्तेदारों के यहा काफी पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली वही नामदर्ज लोगों ने मुलायम सिंह यादव को गोली मार कर हत्या करके रात्रि को गाड़ी में लाद कर के शव को औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के औरैया फफूंद मार्ग पर स्थित मनोरमा महाविद्यालय के समीप शव को फेक कर के भाग गए।
राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
रविवार की सुबह जब राहगीरों ने शव को सड़क के किनारे पड़ा देखा तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार व पुलिस क्षेत्रा अधीकारी लालता प्रशाद शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया व पुलिस ने मृतक मुलायम सिह यादव की तलाशी ली तलाशी में मृतक की जेब से निकले कागजों के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस गए जहां पर उन्होंने पहचान की। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक मुलायम सिह यादव का एक लड़का विनोद कुमार 28 वर्ष है।
थाने में अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई
वहीं समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया गया है। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक कागज मिला जो की ट्रांसफर लेटर था। उसमें लिखा था, चन्द्र भान निवासी जिला फतेहगढ़ का ट्रांसफर जिला जालौन से आगरा हुआ है।
मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया यह
मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया की विगत 2016 में हुए प्रधानी के चुनाव में हमारी पत्नी श्री मती ऊषा देवी व विपिन कुमार यादव की पत्नी श्री मती राधा देवी के मध्य चुनाव हुआ था।चुनाव में श्री मती राधा देवी ने हमारी पत्नी ऊषा देवी को 9 वोटो से हराया था।जिससे हमारी रंजिश चल रही थी।
इससे पूर्व में विगत 30 नवम्बर 1995 को हमारे पिता स्व अहिवरन सिह की भी हत्या चुनावी रंजिश को लेकर हुई थी। अहिवरन सिंह यादव के चार पुत्र हैं। जिसमें लाखन सिंह, मुलायम सिह, अभदेश कुमार व राजेश कुमार है। ये चारों भाई गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। मृतक के भाई राजेश कुमार यादव पुत्र अहवरन सिंह यादव ने चार नाम जद लोगों राधा देवी पत्नी विपिन कुमार , बब्लू पुत्र अरविंद सिंह यादव, गाड़ी चालक राजीव पुत्र बाबूराम सभी निवासीगण ग्राम नगला प्राण थाना भर्थना जिला इटावा तथा राहुल पुत्र महताब सिंह निवासी ग्राम चकरपुर थाना विधूना जिला औरैया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
Published on:
13 Aug 2018 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
