
बीते एक बर्ष से अब तक हो चुकी है 40 से भी ज्यादा मौतें, सैकड़ो लोग हो चुके है सड़क दुर्घटना में घायल
औरैया. अजीतमल कस्बे की सीमा से निकला नेशनल हाईवे लोगों के लिए अभिशाप साबित होता नजर आ रहा है। हाईवे के अवैध कटों से कस्बे में प्रवेश करते समय कौन कब दुर्घटनाग्रस्त हो जाए यह उसकी किस्मत पर निर्भर करता है। मंगलवार को अवैध कट से कस्बे में प्रवेश करते समय एक महिला की मौत के बाद लालपुर फ्लाईओवर से लेकर अमावता कट तक हुए हादसों में मौतो की संख्या बीते एक बर्ष से आज तक 40 से भी अधिक का आंकड़ा पार कर गई है। जिससे सबसे अधिक लोगों की मौत अमावता कट पर हुई। आए दिन मौत को दावत देने वाला अमावता कट पर लोग उल्टी उल्टी दिशा में चलने को मजबूर है जिसका कारण कस्बे से वाहनों के प्रवेश और निकाश के लिए सही रास्ता ना होना। सोमवार को इसी अमावता कट पर पुलिस वेन व कार की टक्कर में 4 लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन 12 घंटे बाद ही मंगलवार को सुबह हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गये। कस्बे में सही ढंग से वाहन प्रवेश करने के लिए संपर्क मार्ग बनाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन प्रशासन व एनएचआई प्रबंधन लोगों की मांग को नजर अंदाज करता आ रहा है। अजीतमल कस्बे के प्रवेश करते समय अवैध कटो पर हो रही मौतों की संख्या में दिनों दिन हो रहे इजाफे के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है जिला प्रशासन या एनएचएआई प्रबंधन।
वाहनों के प्रवेश व निकास के लिए सही रास्ता न होंने से रोडवेज बसे भी नहीं आती कस्बे के अंदर बाबरपुर अजीतमल कस्वे के पूर्वी व पश्चिमी किनारों से वहानों की प्रवेश व निकासी के लिए सही सर्विस रोड न बने होने से कस्बे के अंदर रोडवेज बसों का आना भी बंद हो गया है। अवैध कटों से रोडवेज बसों के कस्बे में आने के समय कई बार हुई दुर्घटनाओं के डर से चालक किसी भी प्रकार की जहमत नहीं उठाना चाह रहे है। रोडवेज बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को बस स्टैंड से तीन किलोमीटर दूर हाईवे पर जाना मजबूरी बन गया है।
कस्बे की इस समस्या के निस्तारण को लेकर व्यापार मंडल कर चुका है। धरना प्रदर्शन बाबरपुर अजीतमल कस्वे की अहम समस्या को लेकर बीते सप्ताह स्थानीय व्यापार मंडल के बैनर के साथ सर्व दलीय लोगो ने नगर के सभासदों ब सभ्रांत लोगों ने अजीतमल तहसील पर धरना प्रदशर्न कर लालपुर फ्लाई ओवर के किनारे सर्विस रोड को बनवाने व इटावा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए प्रताप पुर फ्लाई ओवर के पास पहले की तरह कट खोले जाने की मांग की थी। लेकिन समस्या के निदान पर स्थानीय लोगों को निराशा मिली।
Updated on:
22 Oct 2018, 7:11 PM IST
Published on:
22 Oct 2018, 6:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.