
औरैया. कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डायल 100 ने दो युवकों को एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते रंगेहाथों पकड़ लिया। उस वक्त तीनों निर्वस्त्र और आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया, लेकिन घूंघट से मुंह छिपाकर भाग रही महिला को कॉलोनी की महिलाओं ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही तीनों को छोड़ दिया। पुलिस द्वारा सभी को छोड़े जाने से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश दिखाई दिया और उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर उंगली उठाई।
अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न
कांशीराम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब एक महिला घूंघट की आड़ में दो पुरुषों के साथ काफी दिनों से बंद पड़ी कॉलोनी में पहुंच गई। तीसरी मंजिल की कॉलोनी के अंदर का नजारा देख पुलिस के होश उड़ गए। कमरे दो युवक एक और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस को देखते ही तीनों के होश उड़ गए। कपड़े दुरुस्त कर भाग रही महिला को मोहल्ले की औरतों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं मोहल्ले वालों ने उस महिला को पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल
पुलिस ने जब थोड़ी ही देर में तीनों आरोपियों को छोड़ दिया तो कॉलोनी के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पुलिस पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने इन पर कुछ ले-देकर बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया है। इस संबंध में पीआरबी के सिपाही से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और वह महिला व पुरुष एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। लेकिन कॉलोनी के लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।
लंबे समय से चल रहा था आशनाई का खेल
मामला कांशीराम कॉलोनी का है, जब दोपहर के वक्त दो पुरुष और एक महिला काफी दिनों से बंद पड़ी कॉलोनी में घुस गए। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि यह कॉलोनी कई दिनो से बंद है। यहां कई दिनों से आशनाई का खेल खेला जा रहा है। इस महिला के साथ दो पुरुष आकर कालोनी के ऊपर कमरे में आते-जाते हैं और कॉलोनी मालिक से जब इस बारे में कहा गया तो उसने उनके ही ऊपर दबाव बनाया आज उन्होंने मौका पाकर पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि हाल ही में इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला पकड़ा गया था।
फोटो- फाइल तस्वीर
Updated on:
07 Jan 2018 06:01 pm
Published on:
16 Dec 2017 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
