
लखीमपुर खीरी. सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर में अपहृत हुए छात्र का पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा सकी। अपहरणकर्ताओं ने छात्र को छोड़ने के बदले 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। अपहरण, फिरौती और मिल रही धमकियों के चलते पीड़ित परिवार खौफजदा है।
गौरतलब रहे कि भैरमपुर निवासी देवव्रत बंगाली का पुत्र आशीष कुमार (16) सोमवार की सुबह रोज की भांति घर से बेलरायां स्थित सरजू सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने के लिए निकला था, परंतु देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आशीष की तलाश की। सहपाठियों ने बताया कि आज आशीष स्कूल नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई, जिस पर घर वालों ने काफी जोर शोर से तलाश शुरू कर दी। इतने में ही शाम का 6:30 बजे एक अज्ञात नंबर से घर के नंबर पर फोन आया। कहा कि मैंने तुम्हारे बेटे को उठा लिया है। उसे छोड़ने के लिए मुझे 20 लाख रुपए दो नहीं तो मैं तुम्हारे बेटे को मार दूंगा।
तलाश में जुटी पुलिस
बेटे के अपहरण की खबर सुनकर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। पेशे से डॉक्टर पिता ने थाना सिंगाही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ नर्वदेश्वर तिवारी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस बावत एसओ नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
बेटे ने कहा- मां मुझे बचा लो, नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे
पहला फोन 6:30 बजे आया जिस पर बेटे का अपहरण की बात कर मार देने की धमकी के साथ 20 लाख रुपये की मांग की। दूसरा फोन रात 8:30 बजे आया जिस पर 10 लाख देने की बात हुई। तीसरा फोन रात 11:30 बजे आया जिस पर रात को ही छह लाख देने की बात हुई। अपहरणकर्ताओं ने आशीष की बात घरवालों से करवाई जिस पर आशीष ने कहा कि मां हमें इन लोगों के चुंगल से बचा लो नहीं तो यह लोग हमें मार डालेंगे। पेशे से डॉक्टर देव व्रत बंगाली ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह अपने घर पर लोगों का इलाज कर घर खर्च चलाते हैं, परंतु न जाने किसकी नजर मेरे घर को लग गई। आशीष की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर में सोमवार की सुबह कक्षा 12 के छात्र आशीष कुमार के अपहरण की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं अपहरणकर्ताओं का बार-बार फोन काल आने से परिवार वाले भी दहशत में है ।
क्षेत्र में बढ़ीं लूट-अपहरण व फिरौती की घटनाएं
अपहरण की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरी रात क्षेत्र में हूटर बजते रहे। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी क्षेत्र में अपना डेरा डाल दिया क्योंकि इन दिनों थाना सिंगाही क्षेत्र में लूट-अपहरण व फिरौती की वारदातें आए दिन हो रही हैं,. जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। अभी हाल ही में एक व्यवसाई से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बीते दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीगढ़ से तीन सगी बहनों का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम तक वसूल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर टीम को दिशा-निर्देश दिए और परिजनों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
Updated on:
13 Dec 2017 08:01 am
Published on:
13 Dec 2017 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
