सिंघम का किरदार मयूर मेहता कर रहे हैं व उनकी टीम में दिव्य दृष्टि नाटक के कलाकार पारस मदान, कोलकाता की मॉडल युक्ति सिंह, लखनऊ से फ़िल्म भौकाल 2 में काम कर चुके महेश देवा और औरैया के प्रथम फिल्म निर्माता निर्देशक विक्रान्त दुबे सब इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। यह पांच लोगों की टीम आपको साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक करेगी। वेब सिरीज में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफ मुंबई अजय घाडगे और आदित्य गम्बिर व सह निर्देशक यश बाबा हैं। यह वेब सिरीज अपेक्स प्राइम चैनल पर रिलीज की जाएगी। इस चैनल की हैड सोमिता दास हैं।