बता दें कि भारत बंद के दौरान जय सवर्ण,जय ओबीसी के नारे आरजेडी खेमे से ही लगाए गये थे। लेकिन पार्टी ने महसूस किया कि 17 फीसदी एससी/एसटी आधार को यूंही विरोध में खड़ा कर देना पार्टी के लिए बेहद घातक सिद्ध हो सकता है। लालू यादव के प्रादुर्भाव के साथ ही सामाजिक न्याय के नारे बुलंद हुए तो पिछड़ों में जागृति आई। पर इसमें 15फीसदी यादव वोट बैंक को साथ जोड़ने में लालू प्रसाद कामयाब रहे। इसके साथ मुस्लिम समुदाय भी वोट बैंक का हिस्सेदार बना। लेकिन नीतीश काल में यह वोट बैंक अछूता नहीं रहा और 2014 में यह नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने के साथ ही ध्वस्त हो गया। 2019में वोटों के समीकरण किस स्वरूप में सेट होंगे, यह कहना अभी से कठिन लग रहा है।